इस राज्य में फैली रहस्यमयी बीमारी: सैकड़ों लोग बीमार, एक की मौत, मचा हड़कंप

पश्चिमी गोदावरी जिले के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने बताया है कि 184 लोगों का इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, तो वहीं अन्‍य लोगों की हालत अभी स्थिर है। इस बीमारी के कारण राज्य में हड़कंप मच गया है।

Update: 2020-12-07 04:38 GMT
दुनियाभर में कोरोना वायरस तबाही मचा रहा है। अब इस बीच भारत के आध्र प्रदेश में एक रहस्यमयी बीमारी तेजी से फैल रही है। सैकड़ों लोग बीमार हो गए हैं।

नई दिल्‍ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस तबाही मचा रहा है। अब इस बीच भारत के आध्र प्रदेश में एक रहस्यमयी बीमारी तेजी से फैल रही है। इस बीमारी की वजह से सैकड़ों लोग बीमार हो गए हैं, तो वहीं प्रदेश के एलुरु जिले में इस बीमारी से एक शख्स की मौत हो गई है। 350 से ज्यादा बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस बीमारी के बारे में पश्चिमी गोदावरी जिले के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने बताया है कि इनमें से 184 लोगों का इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, तो वहीं अन्‍य लोगों की हालत अभी स्थिर है। इस बीमारी के कारण राज्य में हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों के मुताबिक अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि किसी बीमारी की वजह से लोग अचानक बीमार हो रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस अज्ञात बीमारी के शिकार लोगों को दौरे पड़ना, जी मिचलाना जैसी समस्या हो रही है। रविवार को जी मिचलाने और मिर्गी के दौरे पड़ने के कारण 45 साल के एक शख्स की मौत हो गई। इस व्यक्ति को विजयवाड़ा के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती किया गया था।

ये भी पढ़ें...किसान आंदोलन: भारत बंद को विपक्ष का समर्थन, सड़कों पर सपा कार्यकर्ता

रहस्‍यमयी बीमारी से प्रशासन में हड़कंप

अचानक से फैल रही इस रहस्‍यमयी बीमारी की वजह से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, बीमारी के शिकार अधिकतर लोग कुछ मिनटों में ठीक हो रहे थे, लेकिन रविवार को पहले कम से कम 7 लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। बीमारों की इलाज के लिए डॉक्‍टरों की स्‍पेशल टीम भी एलुरु पहुंची हैं। इसके साथ ही अन्‍य बीमार लोगों की पहचान के लिए घर-घर सर्वे किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...झारखंड भी किसानों के साथ, सरकार ने किया भारत बंद का समर्थन

प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य आयुक्‍त कतामानेनी भास्‍कर इस घटना के सामने के बाद तुरंत एलुरु पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा लिया। प्रदेश के राज्‍यपाल विश्‍वभूषण हरिचंदन ने भी घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों को बीमार लोगों का बेहतर इलाज करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें...पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा: 100 रुपए होने वाले हैं दाम, चेक करें अपने शहर का रेट

सोमवार को यानी आज राज्‍य के मुख्‍यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए एलुरु जाएंगे। वह मरीजों से मिलने अस्‍पताल भी जाएंगे। इसके बाद वह हालात का जायजा के लिए समीक्षा बैठक करेंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News