कातिल प्रेमिका का कांड: लड़के को बेवफाई करना पड़ा भारी, सरेआम दी ऐसी मौत

हैरान कर देने वाला ये मामला आंध्र प्रदेश राज्य के पश्चिम गोदावरी के कोवूर का है। यहां एक लड़की ने तलवार से प्रेमी को सरेआम बीच सड़क पर मौत के घाट उतार दिया। बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद वह घटनास्थल से फरार नहीं हुई।

Update: 2021-01-12 13:58 GMT
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कि लड़की और लड़का दोनों इंटरमीडिएट स्कूल के दिनों से ही रिलेशनशिप में थे।

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश से एक सनसनीगेज वारदात सामने आई है। यहां एक गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड द्वारा प्यार में दगाबाजी करना बिल्कुल नगवारा न गुजरा। जिसके चलते गर्लफ्रेंड ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सब की रूह कांप गई। जिसने भी इस सनसनीगेज वाकया के बारे में जिसने सुना उसके मुहं से सिर्फ यही निकला कि ऐसा तो किस्से कहानियों में ही होता है।

ये भी पढ़ें...यूपी में खूनी वारदात: आपसी रंजिश में दुश्मन बने सगे भाई, हत्या को दिया अंजाम

लड़की तलवार पकड़े

हैरान कर देने वाला ये मामला आंध्र प्रदेश राज्य के पश्चिम गोदावरी के कोवूर का है। यहां एक लड़की ने तलवार से प्रेमी को सरेआम बीच सड़क पर मौत के घाट उतार दिया। बता दें, ये निर्मम हत्या सोमवार शाम को जिले के कोव्वुर क्षेत्र में कपावाराम और धर्मावरम गांवों के बीच एक चलती-फिरती सड़क पर हुई।

(फोटो- सोशल मीडिया)

उसी दौरान जब सड़क से लोग निकल रहे थे, तभी एक युवती ने बाइक चलाते हुए आ रहे बॉयफ्रेंड को तलवार से काट दिया। सूत्रों से सामने आई खबर के मुताबिक, उस समय लड़की को तलवार पकड़े और फोन पर बातें करते हुए देखा गया था।

ये भी पढ़ें...पत्नी निकली खूंखार कातिल: पति को जिंदा जला दिया, वारदात से मची सनसनी

सबके सामने आत्मसमर्पण

और बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद वह घटनास्थल से फरार नहीं हुई। फिर पुलिस के आते ही उसने सबके सामने आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय टाटाजी नायडू के रूप में हुई है। वह थडेपल्लीगुडेम का रहने वाला है। जबकि लड़की 21 साल की पावनी मलाकापल्ली गांव की रहने वाली है।

मामले के बारे में पश्चिम गोदावरी के एसपी के. नारायण नाइक ने बताया कि लड़की और लड़का दोनों इंटरमीडिएट स्कूल के दिनों से ही रिलेशनशिप में थे और वे लिव इन में भी थे। हाल ही में लड़के ने लड़की को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था और उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं था।

इस बारे में उन्होंने आगे बताया कि साथ ही वह लड़की को पैसों के लिए भी परेशान कर रहा था। इन सबसे परेशान होकर लड़की ने उसे खत्म करने का फैसला किया और इस वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें...सामने आई सच्चाई: 7 दिन में खत्म हुआ विकास का खेल, ऐसे हुई पूरी वारदात

Tags:    

Similar News