करियप्पा को भारत रत्न की सिफारिश का समय : सेना प्रमुख

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को कहा कि फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-रत्न (मरणोपरांत) प्रदान करने की सिफारिश करने का समय आ गया है।

Update: 2017-11-04 22:03 GMT
करियप्पा को भारत रत्न की सिफारिश का समय : सेना प्रमुख

गोनीकोप्पल (कर्नाटक): सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को कहा कि फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-रत्न (मरणोपरांत) प्रदान करने की सिफारिश करने का समय आ गया है। 1899 में जन्मे जनरल करियप्पा 1947 में स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ थे।

बेंगलुरू से 240 किलोमीटर दूर कर्नाटक के कोडागू जिले में पहाड़ पर स्थित शहर गोनीकोप्पल के कावेरी कॉलेज में रावत ने शनिवार को फील्ड मार्शल करियप्पा और जनरल के. एस. थिमैया की प्रतिमाओं का अनावरण किया।

यह भी पढ़ें .... कश्मीर पर वार्ताकार की नियुक्ति से सैन्य अभियान प्रभावित नहीं होगा : सेना प्रमुख

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब फील्ड मार्शल करियप्पा को भारत-रत्न प्रदान करने की सिफारिश करने का समय आ गया है। करियप्पा भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ थे, जिन्हें अप्रैल 1986 में फील्ड मार्शल की उपाधि प्रदान की गई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर दूसरों को यह सम्मान (भारत रत्न) मिल सकता है तो मुझे कोई वजह नहीं दिखती कि उन्हें (फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा) यह सम्मान नहीं दिया जाए।

यह भी पढ़ें .... पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने लहराया वाघा बॉर्डर पर अब तक का सबसे बड़ा ध्वज

 

Tags:    

Similar News