Army Day 2021: क्यों मनाया जाता है सेना दिवस? जानिए इतिहास

15 जनवरी 1949 के दिन से ही भारतीय सेना पूरी तरह ब्रिटिश थल सेना से आजाद हो गई थी। तो वहीं आज के ही दिन जनरल केएम करियप्पा को भारतीय थल सेना का कमांडर इन चीफ नियुक्त किया गया था।;

Update:2021-01-15 10:05 IST
Army Day 2021: क्यों मनाया जाता है सेना दिवस? जानिए इतिहास
15 जनवरी को भारतीय थल सेना आर्मी डे के के तौर पर मनाती। आज यानी शुक्रवार को भारतीय सेना का 73वां स्थापना दिवस है। यह दिन सेना के लिए बेहद खास है।
  • whatsapp icon

नई दिल्ली: भारतीय सेना के लिए 15 जनवरी का दिन बेहद खास है। इस दिन भारतीय थल सेना आर्मी डे के के तौर पर मनाती। आज यानी शुक्रवार को भारतीय सेना का 73वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ(सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा कि 'हम उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी कर्तव्य के प्रति वीरता और सर्वोच्च बलिदान हमें नए सिरे से दृढ़ता के साथ खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित करता है।

इसलिए मनाया जाता है सेना दिवस

15 जनवरी 1949 के दिन से ही भारतीय सेना पूरी तरह ब्रिटिश थल सेना से आजाद हो गई थी। तो वहीं आज के ही दिन जनरल केएम करियप्पा को भारतीय थल सेना का कमांडर इन चीफ नियुक्त किया गया था। लेफ्टिनेंट करियप्पा लोकतांत्रिक भारत के पहले सेना प्रमुख थे। केएम करियप्पा को ‘किप्पर’ नाम से भी जाना जता था। दरअसल 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद ब्रिटिश इंडियन आर्मी दो हिस्से में बंट गई थी। एक पाकिस्तान सेना और दूसरा हिस्सा भारतीय सेना बनी थी।

करियप्पा का जन्म 28 जनवरी 1899 को कर्नाटक के कुर्ग में हुआ था और वह फील्ड मार्शल के पद पर पहुंचने वाले इकलौते भारतीय हैं। फील्ड मार्शल सैम मानेकशा दूसरे ऐसे अधिकारी थे, जिन्हें फील्ड मार्शल का रैंक मिला था।

indian army

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने की सरपंच के पति की पीट-पीटकर हत्या, पर्ची में बताई वजह

करियप्पा ने 1947 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में दमदार प्रदर्शन और अदम्य साहस परिचय दिया था। पाकिस्तान के युद्ध के समय उनको पश्चिमी कमान का जीओसी-इन-सी नियुक्त किया गया था। उनके नेतृ्तव में भारत ने जोजीला, द्रास और करगिल पर पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी।

ये भी पढ़ें...Farmer Protest: किसानों-सरकार के बीच आज बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

इनको किया जाता है सम्मानित

15 जनवारी यानी सेना दिवस के दिन दिल्ली की इंडिया गेट पर बनी अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इसके साथ ही शहीदों की विधवाओं या परिवारवालों को सेना मेडल और अन्य पुरस्कारों से नवाजा जाता है। भारतीय आर्मी का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में हुआ था। वर्तमान समय में भारतीय आर्मी के 53 कैंटोनमेंट और नौ आर्मी बेस हैं।

ये भी पढ़ें...Bird Flu का कहर: इस राज्य में भी बीमारी ने दी दस्तक, जारी हुआ अलर्ट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।न

Tags:    

Similar News