MP News: आर्मी का ट्रक हुआ हादसे का शिकार, हादसे में पांच की मौत; कई यात्री भी घायल

MP Road Accident:

Update: 2024-05-13 06:47 GMT

Army Truck Accident in MP (Photo: Social Media)

Army Truck Accident in MP: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब आर्मी ट्रक का टायर फट गया। टायर फटने के बाद ट्रक बेकाबू हो गया और यात्री बस से जा टकराया। जिसमें पांच लोगों की मौत और कई घायल हो गए। हादसा होते ही लोगों में चीफ पुकार मच गई। हादसा अचानक हुआ। हादसा होते ही बस यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य में जुट गई। 

हादसा होते ही वहां आसपास के लोग भी आ गए जो यात्रियों को बस से निकाले। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। बस में सवार एक यात्री ने बताया कि यात्री आराम से बस में सफर कर रहे थे कि अचानक तेज आवाज के साथ बस एका-एक रूक गई। टक्कर इतनी तेज थी कि यात्री अपनी सीटों से छटक गए। गई यात्री को काफी दूर जा गिरे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। 

Tags:    

Similar News