अरुणिमा ने अंटार्कटिका के माउंट विन्सन का चूमा माथा, कृत्रिम पैर से बनाया वर्ल्ड रेकॉर्ड

अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे शिखर माउंट विन्सन पर तिरंगा लहराने की जिद को पूरा करके डॉक्टर अरुणिमा ने दुनिया को बता दिया कि हालात चाहे जो हो उससे निपटना इन्हें आता हैै। उत्तर प्रदेश की बेटी डॉक्टर अरुणिमा सिन्हा ने एक और वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया है। अरुणिमा ने एक कृत्रिम पैर के सहारे अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे शिखर माउंट विन्सन पर  तिरंगा लहरा दिया है।

Update: 2019-01-04 07:25 GMT

नई दिल्ली: अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे शिखर माउंट विन्सन पर तिरंगा लहराने की जिद को पूरा करके डॉक्टर अरुणिमा ने दुनिया को बता दिया कि हालात चाहे जो हो उससे निपटना इन्हें आता हैै। उत्तर प्रदेश की बेटी डॉक्टर अरुणिमा सिन्हा ने एक और वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया है। अरुणिमा ने एक कृत्रिम पैर के सहारे अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे शिखर माउंट विन्सन पर तिरंगा लहरा दिया है।

यह भी पढ़ें.....PHOTOS: UN से अंटार्कटिका तक, 191 देशों में मची योग दिवस की धूम

जिस वातावरण के बारे में सुन कर रूह कांप जाय वहां एक कृत्रिम पैर वाली, फौलादी इरादों वाली, जज्बे और जिद वाली बेटी डॉक्टर अरुणिमा ने जिंदगी और मौत के बीच चलती जद्दोजहद को भी मात दे दिया। इस वक्त वहां का तापमान माइनस 40 से 45 डिग्री सेल्सियस है।अंटार्कटिका का सबसे ऊंचा शिखर माउंट विन्सन है।अरुणिमा ने इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद लिखा, 'इंतजार खत्म हुआ। हमें आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि विश्व रेकॉर्ड बन चुका है।' अरुणिमा इससे पहले भी एक कृत्रिम पैर के सहारे एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की एकमात्र महिला हैं। यही नहीं वह किलिमंजारो (अफ्रीका), एल्ब्रुस (रूस), कास्टेन पिरामिड (इंडोनेशिया), किजाश्को आदि पर भी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें.....माउंट मनास्लू फतह करने वाली IPS अपर्णा कुमार को CM योगी ने दी बधाई

पहली महिला दिव्यांग पर्वतारोही बन गई

अरुणिमा के ट्विटर अकाउंट से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 12 बजकर 27 मिनट पर अरुणिमा ने अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे शिखर माउंट विंसन का माथा चूम लिया है और ऐसा अविश्वसनीय कारनामा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला दिव्यांग पर्वतारोही बन गई हैं।

यह भी पढ़ें......लौटते हुए हमने फाकडिंग में सजोई न भूलने वाली अक्षुण स्मृतियां, जानें शेरपा लॉज की खूबियां

पीएम मोदी ने अरुणिमा को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'अरुणिमा सिन्हा को सफलता का नया शिखर छूने के लिए बधाई।



अरुणिमा ने पीएम की तरफ से उत्साहवर्धन के लिए आभार जताते हुए ट्वीट में लिखा, 'जब देश के प्रधान सेवक इतने समर्पित हैं तो बतौर नागरिक हमें भी अपने-अपने क्षेत्रों में देश का नाम नई ऊंचाई पर ले जाने का सपना देखना चाहिए।



Tags:    

Similar News