आर्मी चीफ मनोज पांडे को मिले सेवा विस्तार पर भड़के असदुद्दीन औवेसी, जानिए क्या कहा

Asaduddin Owaisi Reaction: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने आर्मी चीफ मनोज पांडे के सेवा विस्तार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सही नहीं है।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-05-26 16:40 GMT

Asaduddin Owaisi Reaction: आर्मी चीफ मनोज पांडे को सेवा विस्तार दिए जाने पर अब राजनीति शुरू हो गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस सेवा विस्तार पर आपत्ति जताई है। ओवैसी ने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान आर्मी प्रमुख के कार्यकाल को उनके सेवानिवृत्त होने से कुछ दिन पहले विस्तार देना सही नहीं है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को आर्मी प्रमुख की सेवानिवृत्ति की तारीख के बारे में जानकारी थी। सरकार को पहले ही एक अन्य विकल्प की घोषणा करनी चाहिए थी।

सेवा विस्तार पर जताई आपत्ति

जनरल पांडे के सेवा विस्तार पर उठाए सवालअसदुद्दीन ओवैसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, ''जनरल पांडे को दिया गया विस्तार केवल एक महीने के लिए है। इसका मतलब है कि यह एक अस्थायी उपाय है, जो अनिवार्य रूप से इस सरकार के शासन करने की कमी को दर्शाता है। अगर यह अक्षमता नहीं है, तो फिर ये अधिक भयावह और षड्यंत्रकारी जरूर है।''

30 जून 2024 तक देंगे सेवा

थल सेना प्रमुख मनोज पांडे के कार्यकाल को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। वह 31 मई 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले था, केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके कार्यकाल को 30 जून तक बढ़ा दिया है। बता दें कि सेना अध्यक्ष मनोज पांडे को बीते 30 अप्रैल 2022 को सीओएएस के रूप में नियुक्त किया गया था। वह सेना प्रमुख बनने से पहले उप प्रमुख थे।

31 मई को होने वाले थे रिटायर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय की ओर रविवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि गया कि थल सेना प्रमुख मनोज पांडे 31 मई को रिटायर होने वाले थे, लेकिन उनके कार्यकाल को एक महीने तक बढ़ा दिया गया। अब वह 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने सेना नियमों के तहत उनके कार्यकाल को बढ़ाने का यह निर्णय लिया है। बता दें कि जनरल मनोज पांडे को दिसंबर - 1982 में सेना की इंजीनियर कोर में कमीशन मिला था। 

Tags:    

Similar News