Assam Gang Rape: मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम का शव गांव वालों ने दफनाने से किया इनकार, हिरासत से भागने की कोशिश में तालाब में कूदने हुए थे मौत

Assam Gang Rape: कुछ रिपोर्ट की मानें तो स्थानीय लोगों ने लड़की को सड़क के किनारे अर्ध-बेहोशी की हालत में पाया था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-08-24 05:25 GMT

Assam Gang Rape

Assam Gang Rape: असम के धींग इलाके में नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम ने पुलिस अभिरक्षा में अपनी जान दे दी है। पुलिस मुख्य आरोपी तफजुल को सुबह करीब चार बजे घटना की सटीक जानकारी पता करने के लिए क्राइन सीन पर लेकर जा रही थी। तभी तफजुल ने पुलिस से बचाने के लिए एक रास्ते में पड़े एक तालाब देख छलांग लगा दी। उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी का शव बरामद कर लिया है। वहीं, मृतक जानकारी मिलते ही तफजुल इस्लाम के गांव वालों ने शव दफनाने से इंकार कर दिया। 

शनिवार को तालाब से निकाला गया शव

इस घटना पर नगांव जिले के पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने धींग इलाके में नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक रेप के मामले में तफजुल इस्लाम को गिरफ्तार किया। जब पुलिस की एक टीम कल रात जांच के लिए तफजुल इस्लाम को घटनास्थल पर ले गई तो मुख्य आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और घटनास्थल के पास स्थित एक तालाब में कूद गया। पुलिसकर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया और एसडीआरएफ टीम की मदद से शनिवार को उसका शव बरामद किया।

दो अन्य आरोपी अभी भी फरार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अन्य दो आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है। बता दें कि धींग इलाके में 22 अगस्त की शाम को एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। लड़की ट्यूशन क्लास से घर लौट रही थी। इस घटना के बाद शुक्रवार को असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

बड़ पैमाने में हुए विरोध प्रदर्शन, घटना पर बोले सीएम सरमा

इस घटना के बाद धींग इलाके में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा, "जब महिलाओं के खिलाफ कोई अत्याचार होता है, तो हमें तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत होती है। लेकिन जनता को यह देखना चाहिए कि सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। जब लोगों को लगता है कि सरकार ढिलाई बरत रही है, तो वे गुस्सा हो जाते हैं। जब ऐसी घटनाएं होती हैं, तो सरकार को बहुत आक्रामक कार्रवाई करनी चाहिए। बंगाल में सरकार ने ऐसा नहीं किया, इसलिए लोग नाराज हो गए।

सड़क के किनारे पड़ी मिली थी लड़की

उन्होंने कहा, ढिंग में एक हिंदू नाबालिग के साथ हुई घटना के दोषियों को दंडित किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट की मानें तो स्थानीय लोगों ने लड़की को सड़क के किनारे अर्ध-बेहोशी की हालत में पाया था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी शव दफनाने से गांव वालों ने किया इनकार

आरोपी तफजुल इस्लाम के गांववालों ने उसके शव को दफनाने से इनकार कर दिया है। आरोपी बोरभेती गांव का निवासी था। गांववालों ने शनिवार की सुबह फैसला किया है कि गांववालों का कहना है कि तफजुल ने गांव का नाम बदनाम किया है, इसलिए गांव के कब्रिस्तान में उसका शव नहीं दफनाया जाएगा। न ही गांव का कोई व्यक्ति उसके जनाजे में शामिल होगा। गांव के लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में गांव की मस्जिद तक मार्च भी किया। 

Tags:    

Similar News