Assembly Election: देश की सबसे अमीर महिला भाजपा की उम्मीदवार, यहां से लड़ेंगी चुनाव

Richest Woman of India: भाजपा देश की सबसे अमीर महिला को अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है। विधानसभा चुनाव में जल्द नाम घोषित हो सकता है।

Written By :  Snigdha Singh
Update: 2024-08-27 12:27 GMT

Richest Woman Savitri Jindal (Photo: SOcial Media)

Richest Woman Savitri Jindal: वर्ष 2024 में देश के हरियाणा, झारखंड, जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में उपचुनाव भी होंगे। हरियाणा और कश्मीर समेत सभी राज्यों में सियासी हलचल जबरदस्त है। भाजपा और कांग्रेस समेत सभी पार्टी अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि भाजपा देश की सबसे अमीर महिला को अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है। हरियाणा के हिसार विधानसभा क्षेत्र से इनको उतारा जा सकता है। 

देश की सबसे अमीरों की सूची में शामिल सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकती हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी उनको हरियाणा के हिसार विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार तय कर सकती है। मालूम हो कि सावित्री जिंदल 2005 और 2009 में बनी कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री पद पर भी रह चुकी हैं। वर्ष 2024 मार्च में ही सावित्री जिंदल और इनके बेटे नवीन जिंदल ने भाजपा ज्वाइन की थी।  इसके बाद नवीन जिंदल ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता को हराकर संसद तक सफर तय किया। मालूम हो कि सावित्री जिंदल के पति ओम प्रकाश जिंदल ने भी 1991 में हिसार सीट से ही चुनाव लड़ा था। नवीन जिंदल (Navin Jindal) के पिता ओमप्रकाश जिंदल की मौत 2005 में हेलिकॉप्टर क्रैश में हो गई थी।

...तो पक्का हुआ चुनाव लड़ना?

दरअसल, सावित्री जिंदल के चुनाव लड़ने की कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं कि पिछले काफी महीनों से राजनीति में सक्रिया भूमिका पर दिख रही हैं। वहीं पिछले कई दिनों से हिसार में रुक कर लगातार जनसंपर्क और जनसभाएं कर रही हैं। इससे लगभग ये तय हो चुका है कि भाजपा इस बार हिसार विधानसभा से लगातार दो बार से विधायक रह चुके कमल गुप्ता का टिकट काटकर सावित्री जिंदल को अखाड़े में उतार रही है। 

देश की सबसे अमीर महिला हैं सावित्री

साल 2024 में सावित्री जिंदल की दौलत में लगभग 6.8 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। सावित्री जिंदल की दौलत 31.50 अरब डॉलर हो चुकी है। साल 2023 में उनकी नेट वर्थ लगभग 11 अरब डॉलर बढ़ी थी। इस साल 6.8 अरब डॉलर जिंदल की नेट वर्थ बढ़ी। जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel & Power), जेएसडब्लू एनर्जी (JSW Energy) और जेएसडब्लू इंफ्रास्ट्रक्चर (JSW Infrastructure) के शेयरों में लगातार आ रहे उछाल के चलते उनकी दौलत बढ़ती ही जा रही है। सावित्री जिंदल की नेट वर्थ में इन 3 कंपनियों की लगभग 56 फीसदी हिस्सेदारी है। 

Tags:    

Similar News