Health Tips : एनर्जी फ्रूट है केला, रोजाना खाने से ठीक होती हैं कई बीमारियां

Update: 2018-02-23 08:47 GMT

लखनऊ : डॉक्टर्स की मानें तो रोजाना एक केला खाने से कई तरह की बीमारियां ठीक होती हैं। केले में शुगर और फाइबर के अलावा थाइमिन, नियासिन, पोटेशियम और फॉलिक एसिड होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। स्वस्थ व्यक्ति को नियमित एक केला अवश्य खाना चाहिए। इसके और भी फायदें है जानते हैं इसके बारे में-

ब्लड प्रेशर और हार्ट के लिए

इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है। रोजाना केले में शहद मिलाकर खाने से हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहने से भी हार्ट डिजीज से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें : सेब की तरह गुणकारी होता है बेर, कई बीमारियों में फायदेमंद

महिलाओं के लिए जरूरी

आंकड़ों के अनुसार भारत में आधे से अधिक महिलाएं एनीमिक हैं जिनमें खून की कमी है। नियमित केला खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, जिससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में केले को शामिल करना चाहिए, जिससे उनकी ऊर्जा बनी रहती और जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहते हैं।

बच्चों का होता है विकास

दिमागी और शारीरिक विकास के लिए बच्चों को हर रोज एक केला खिलाना चाहिए। खेलने-कूदने के दौरान उन्हें ज्यादा थकान नहीं होती। अगर किसी को नक्सीर की समस्या है तो वे केले को चीनी और दूध में मिलाकर एक सप्ताह तक खाएं।

दुबलेपन से मिलती है निजात

केला वजन बढ़ाने में मददगार होता है इसलिए कमजोर लोगों को वजन बढ़ाने के लिए रोजाना बनाना शेक पीना चाहिए। केले में मौजूद ट्राइपटोफेन नामक एमिनो एसिड तनाव कम कर, मूड को रिलेक्स करता है।

Tags:    

Similar News