अब बांग्लादेश ने रोहिंग्या मामले में दिया ये बड़ा बयान ...

भारत सहित बांग्लादेश में इन दिनों रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर काफी बयानबाजी हो रही है। इसी कड़ी में एक नया बयान बांग्लादेश के विदेश सचिव का सामने आया है।

Update: 2017-10-06 12:35 GMT
अब बांग्लादेश ने रोहिंग्या मामले में दिया ये बड़ा बयान ...

नई दिल्ली: भारत सहित बांग्लादेश में इन दिनों रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर काफी बयानबाजी हो रही है। इसी कड़ी में एक नया बयान बांग्लादेश के विदेश सचिव का सामने आया है। उन्होंने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों की समस्या दरअसल म्यांमार की है और इस मुद्दे का हल वहीं खोजा जाना चाहिए।

बता दें, कि अभी हाल ही में रोहिंग्या मुसलमानों के इस मुद्दे पर विचार करने के लिए म्यांमार और बांग्लादेश की सरकारों ने एक बैठक ढाका में की थी। लेकिन, बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद शहीदुल हक जो कि इन दिनों दिल्ली में हैं उन्होने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि रोहिंग्या समस्या में वो म्यांमार सरकार की मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें ... रोहिंग्या मुद्दा: आंग सान सू की से ऑक्सफोर्ड ने वापस लिया सम्मान

दरअसल ये समस्या उनकी है और इसका समाधान उन्हें ही खोजना पड़ेगा। उन्होंने ये भी कहा कि म्यांमार से आए रोहिंग्याओं का बांग्लादेश में शरण लेना समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

इस बीच लाखों रोहिंग्या शरणार्थियों ने बांग्लादेश में शरण ले रखी है। अगर रिपोर्टस पर यकीन किया जाए तो बांग्लादेश में रोहिग्या शरणार्थियों का आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें ... रोहिंग्या मुसलमानों पर भागवत का हमला, बोले- ये देश के लिए खतरा हैं

अब बांग्लादेश सरकार इन शरणार्थियों को वापस भेजने के लिए म्यांमार सरकार पर लगातार दबाव डाल रही है। भारत ने भी रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर म्यांमार सरकार पर दबाव डालते हुए, उन्हें वापस लेने की मांग की है।

Tags:    

Similar News