Bank Holiday in July 2022: 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत देखें छुट्टियों की ये लिस्ट

Bank Holiday in July 2022: जुलाई 2022 में लगभग 14 दिन बैंक बंद(July mein Bank Band) रहेंगे।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-07-01 13:57 GMT

बैंक में छुट्टी (फोटो-सोशल मीडिया)

Bank Holidays in July 2022 : बैंक से जुड़े लगभग कई काम अब आसानी से घर बैठे ऑनलाइन हो जाते हैं। लेकिन इन कामों के अलावा भी बैंक से संबंधित ऐसे कई काम होते हैं जिन्हें बैंक जाकर ही किया जा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो ये खबर भी आपके लिए बहुत ही जरूरी है। क्योंकि जुलाई में जगन्नाथ रथ यात्रा और बकरीद जैसे कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से बैंकों में छुट्टी(July mein bank ki chutti) रहेगी। 

जुलाई 2022 में लगभग 14 दिन बैंक बंद(July mein Bank Band) रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से संबंधित कोई बहुत जरूरी काम है तो एक बार बैंकों की छुट्टियों (Bank Holiday in July 2022) की ये लिस्ट देख लें, जिससे आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इस महीने करीबन आधे महीने बैंक बंद(Bank band in july 2022) होने की वजह से बैंकों पर भी काफी वर्क लोड रहेगा। इसलिए समय रहते बैंक से जुड़े सभी काम जल्दी से निपटा लीजे।

ऐसे में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) द्वारा जो भी छुट्टियां तय की गई हैं उनमें से कुछ छुट्टियां राज्य के हिसाब से हैं। यानी जिस राज्य में जो त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, उनके हिसाब से अलग-अलग राज्यों की छुट्टी की लिस्ट है। अब अपने राज्य में बैंक की छुट्टी(July 2022 mein Bank Band) किस दिन है, ये देखने के लिए आगे की सूची पर नजर डालें।

इस दिन बंद रहेगी बैंक
List of Bank Holidays in July 2022

1 जुलाई: कांग (रथजात्रा)/ रथ यात्रा- भुबनेश्वर और इंफाल में

3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

7 जुलाई: खर्ची पूजा- अगरतला में

9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अधा (बकरीद)

10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

11 जुलाई: ईज-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में 

13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक में

14 जुलाई: बेन डिएनखलाम- शिलांग में

16 जुलाई: हरेला- देहरादून में

17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

26 जुलाई: केर पूजा- अगरतला में

31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Tags:    

Similar News