झटके पे झटका: अब दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, लगाए ये आरोप

एमसीडी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक के बाद झटके लग रहे हैं। दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने गुरुवार (20 अप्रैल) अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Update: 2017-04-20 11:32 GMT
झटके पे झटका: अब दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, लगाए ये आरोप

नई दिल्ली: एमसीडी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक के बाद झटके लग रहे हैं। दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने गुरुवार (20 अप्रैल) अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था।

बरखा ने गुरुवार (20 अप्रैल) को अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजा। बरखा ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कई तरह के आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें ... वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए के वालिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा, MCD चुनाव में टिकट बंटवारें से नाखुश

बरखा ने आरोप लगाया कि उनके साथ एक साल पहले बदतमीजी की गई थी। उनका आरोप था कि अजय माकन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्होंने इसकी शिकायत सोनिया गांधी से भी की शिकायत थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अगली स्लाइड में जानिए और क्या-क्या कहा बरखा शुक्ला सिंह ने ?

राहुल बने अध्यक्ष तो यह डिजास्टर होगा

-बरखा ने कहा कि अगर राहुल गांधी से पार्टी नहीं संभल रही तो वह छोड़ दें।

-अगर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया गया तो यह डिजास्टर होगा।

-कांग्रेस नेतृत्व कमजोर है, इस बात को पार्टी का हर छोटा बड़ा नेता कहता है।

-किसी की सामने आकर बोलने की हिम्मत नहीं है।

-कांग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा का मुद्दा काफी जोरों शोरों से उठाती हैं, लेकिन करती कुछ नहीं है।

-कांग्रेस की कथनी और करनी में काफी अंतर है।

Tags:    

Similar News