खेसारी का बंदर दीवाना: अरे वाह! भोजपुरी स्टार को देख हुआ लट्टू, देखें ये वीडियो

Khesari Lal Yadav Monkey Video: इंटरनेट पर बंदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खेसारी लाल यादव का गाना देखता नजर आ रहा है। वीडियो को इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

Update: 2022-06-01 05:39 GMT

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का दीवना हुआ ये बंदर: Photo - Social Media

Khesari Lal Yadav Monkey Video: मशहूर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav) के फैंस करोड़ों में हैं। यूपी (UP), बिहार (Bihar) के भोजपुरी बोलने वालों के अलावा विदेश में रह रहे भोजपुरी भाषी भी इनके अभिनय के प्रशंसक हैं। लेकिन ये शायद उनको भी नहीं पता होगा कि एक बंदर (Monkey)भी उनके अभिनय का दीवाना है। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा, एक बंदर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का इतना बड़ा फैन है कि वो उनके गानों को बहुत शौक से सुनता है।

इंटरनेट पर इस बंदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खेसारी लाल यादव का गाना देखता नजर आ रहा है। वीडियो को इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है। लोग इस बंदर की हरकतों को देखकर हैरान हो रहे हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि एक बंदर कैसे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गीत को इतने शौक से सुन और देख सकता है। लोग इस शेयर करने के साथ–साथ इस पर तरह –तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

देखें वीडियो...

Full View

कौन हैं खेसारी लाल यादव (Who is Khesari Lal Yadav)

भोजपुरी के मशहूर अभिनेता खेसारी लाला यादव अपने बयानों और मस्तमौला अंदाज को लेकर हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। वो अभिनय के साथ गायिकी भी करते हैं। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्म और एल्बम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) को दिया है। खेसारी का गाना रिलीज होते ही इंटनेट में तगड़ा धमाल मचाता है। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन–फॉलोइंग है। खेसारी अपने माता–पिता के भी काफी करीब माने जाते हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने माता–पिता को एक महंगी एसयूवी गिफ्ट की है। जिसकी फोटो उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फोटो में उनके माता–पिता गाड़ी में बैठे हुए हैं और काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। उनका यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खेसारी के फैंस इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News