Bihar: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, IAS संजीव हंस और पूर्व RJD विधायक गिरफ्तार

Bihar: ईडी ने कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक गुलाब यादव को दिल्ली और IAS संजीव हंस को पटना से गिरफ्तार किया है।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-19 07:34 IST

Bihar News (Pic: Social Media)

Bihar: बिहार में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना में घंटो चले सर्च ऑपरेशन के बाद पूर्व विधायक गुलाब यादव को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक को दिल्ली स्थित अपने एक रिसॉर्ट से ईडी ने गिरफ्तार किया। तीन ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी। विधायक के साथ ही  IAS संजीव हँस भी गिरफ्तार किए गए हैं। आईएएस अधिकारी को पटना स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि संजीव हंस और गुलाब यादव मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे थे। दोनों से चिकित्सीय जांच के बाद पूछताछ जारी है। 

पिछले महीने भी पड़ी थी रेड

सितंबर के महीने में आईएएस अधिकारी संजीव हंस के करीबियों पर ईडी ने छापा मारा था। इनमें विपुल बंसल, एसके खान और पुष्पराज बजाज के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली, कोलकाता और मुंबई के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी। कार्रवाई में 87 लाख नकद, सोने के आभूषण, 13 किलो चांदी और रियल एस्टेट निवेश से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए थे। ईडी ने जारी बयान में बताया कि 10,11 और 12 सितंबर को इस मामले से जुड़े पांच ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया था। 

कई शहरों में संपत्ति

संजीव हंस पर आय से अधिक संपत्ति और एक रेप का भी केस दर्ज है। जानकारी के मुताबिक संजीव हंस ने बिहार में स्मार्ट मीटर लगाओ अभियान को लागू कराने में बड़ी भूमिका निभाई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस अभियान के चलते संजीव हंस ने चंडीगढ़ में 95 करोड़ का रिसॉर्ट खरीदा। इस अभियान को लेकर वह इतने सख्त हो गए थे कि अचानक से प्रीपेड मीटर की डिमांड बढ़ गई। मीटर बनाने वाली कंपनियों ने इन्हें मर्सिडीज कार तक गिफ्ट कर दी। चंडीगढ़ के साथ ही इन्होंने गोवा औऱ पुणे में भी प्रॉपर्टी खरीदी। मामले में ईडी की जांच के बाद खुलासा हुआ। फिलाहाल संजीव हंस को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

Tags:    

Similar News