Bihar News: बिहार में कोर्ट में पेश हुआ दो मुंहा सांप, जानिए जज ने क्या फैसला सुनाया

Bihar News: बेगूसराय में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुर्लभ प्रजाति के सांप को न्यायालय में पेश किया गया।

Report :  Network
Update: 2022-10-12 14:51 GMT

 बिहार में कोर्ट में पेश हुआ दो मुंहा सांप (Pic: Social Media)

Bihar News: बेगूसराय में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुर्लभ प्रजाति के सांप को न्यायालय में पेश किया गया। जज ने दो मुंहे सांप को नई जिंदगी देने का फैसला सुनाया और वन विभाग को इसे सौंपने का आदेश दिया। अब यह सांप चिड़ियाघर में रहेगा। बता दें कि दुर्लभ प्रजाति का या सांप का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय तस्करी में होता है इसकी कीमत करोड़ों रुपए आंकी गई है। दरअसल यह पूरा मामला बेगूसराय जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़ा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने न सिर्फ एक जहरीले सांप को लोगो के चंगुल बचाया बल्कि उसे नई जिंदगी देकर जीव संरक्षण के प्रति अपनी जवाबदेही को पूरा की।

दरअसल, एक पारा विधिक स्वयंसेवक के द्वारा सचिव को यह सूचना दी गई कि एक दुर्लभ प्रजाति का सांप लोगों ने पकड़ रखा है। सूचना मिलते ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सतीश कुमार झा द्वारा सांप को सुरक्षित उनके सामने पेश करने का आदेश दिया। सचिव के इस आदेश के बाद फौरन ही सांप को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कार्यालय में पेश किया गया। प्राधिकार के सचिव सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार झा ने बताया कि निंगा गांव में पारा विधिक स्वयंसेवक मुकेंद्र पासवान नोटिस बांटने गए थे। उन्होंने ग्रामीण को दो मुंह वाला सांप को पकड़े देखा। इसके बाद पासवान ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को इसकी सूचना दी। इसके बाद न्यायधीश के आदेश पर इस सांप को न्यायालय में लाया गया।

मामले की जांच के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सतीश कुमार झा ने डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर को सूचना दी उसके बाद डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट की टीम न्यायालय पहुंचकर उक्त सांप को अपने कब्जे में लिया।प्राधिकार के सचिव ने बताया कि बंद जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत किसी भी जीव को मारना या उसकी तस्करी करना अपराध है। इसलिए इस सांप को सुरक्षित रखा जाए। सचिव ने बताया कि मूल रूप से यह दो मुंहा सांप राजस्थान राज्य में पाया जाता है। जिसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी की जाती है। गूगल पर सर्च करने के पर इस सांप का नाम रेड सैंड गोआ है।

Tags:    

Similar News