बिप्लव देब होंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, जिष्णु देव वर्मा बनेंगे उपमुख्यमंत्री

Update: 2018-03-06 07:45 GMT
बिप्लव देब होंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, जिष्णु देव वर्मा बनेंगे उपमुख्यमंत्री

नई दिल्ली: त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत दर्ज के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने सीएम पद का चेहरा मंगलवार (06 मार्च) को पेश किया। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदेश अध्यक्ष बिप्लव देब राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। आज हुई बैठक में उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। बिप्लव के अलावा जिष्णु देव वर्मा राज्य के उपमुख्यमंत्री होंगे।

जानकारी के अनुसार, बीजेपी आज ही प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। पार्टी की ओर से नितिन गडकरी को पर्यवेक्षक के तौर पर त्रिपुरा भेजा गया था। जहां बैठक के बाद बिप्लव देब को विधायक दल का नेता चुना गया।

पीएम मोदी भी जाएंगे शपथ ग्रहण समारोह में

नई सरकार 9 मार्च को अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में शपथ लेगी। बीजेपी इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटी है। इस शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के बीजेपी के मुख्यमंत्रियों के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।



Tags:    

Similar News