BJP महिला नेता का अश्लील वीडियो वायरल होने से हड़कंप, ब्लैकमेलिंग की FIR

वीडियो में गीता सिंह एक पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रही हैं। गीता सिंह 2 साल पहले जेवीएम छोड़ भाजपा में शामिल हुई थीं और पार्टी में अपना स्थान बना लिया था। 26 दिसंबर को उन्हें महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कुर्सी मिली और 27 को आपत्तिजनक वीडियो आ गया।

Update: 2016-12-29 12:33 GMT

धनबाद: बीजेपी की एक महिला नेता का अश्लील वीडियो वायरल होने से पार्टी में हड़कंप है। महिला नेता गीता सिंह धनबाद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। गीता सिंह ने इसके लिए सतेन्द्र सिन्हा नाम के व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है। गीता सिंह ने सतेंद्र पर छवि खराब करने और ब्लैकमेल करके 7 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया। मामले में बीजेपी नेता ने आईटी एक्ट के तहत केंदुआडीह थाने मे एफआईआर दर्ज कराई है। पार्टी जिलाध्यक्ष ने भी पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

अश्लील वीडियो

-बीजेपी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कमान मिलने के अगले दिन ही गीता सिंह का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

-वीडियो में गीता सिंह एक पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रही हैं।

-गीता सिंह 2 साल पहले जेवीएम छोड़ भाजपा में शामिल हुई थीं और पार्टी में अपना स्थान बना लिया था।

-26 दिसंबर को उन्हें महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कुर्सी मिली और 27 को आपत्तिजनक वीडियो आ गया।

-गीता सिंह ने इस व्यक्ति से पुराना परिचय बताया, लेकिन इसे पुराने विवाद के पीछे राजनीतिक साजिश करार दिया।

-उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने और राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए इसे वायरल किया गया।

कार्रवाई की मांग

-पीड़ित गीता सिंह ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है.

-अश्लील वीडियो में जो व्यक्ति पीड़िता के साथ दिखाई दे रहा है, वह बीसीसीएल के ब्लॉक 2 एरिया का निलंबित कर्मी है।

-सतेन्द्र पर 7 अप्रैल 16 को भाजपा महिला नेता का अश्लील पोस्ट डालने और ड्राइवर के साथ मारपीट का आरोप है।

-बीजेपी जिलाध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह ने पूरे मामले में पार्टी की ओर से जांच के आदेश देते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

-पार्टी ने इसे फोटो ट्रिक से बनाया गया वीडियो कहा है।

आगे स्लाइड में देखिए भाजपा नेता का वायरल वीडियो

Full View

Tags:    

Similar News