बलूचिस्तान की मस्जिद में नमाज के दौरान ब्लास्ट, 20 की मौत, डिप्टी चेयरमैन घायल

बलूचिस्तान के मस्तंग इलाके के पास एक मस्जिद में शुक्रवार (12 मई) को बम धमाका हुआ। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीबन 17 लोग घायल भी हुए है।

Update: 2017-05-12 11:02 GMT

इस्लामाबाद: बलूचिस्तान के मस्तंग इलाके के पास एक मस्जिद में शुक्रवार (12 मई) को बम धमाका हुआ। जिसमें 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं करीबन 17 लोग घायल भी हुए है। विस्फोट में पाकिस्तानी संसद के उपसभापति मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी निशाने पर थे वो गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

पाक मीडिया के मुताबिक, यह धमाका जिस समय हुआ तब अब्दुल हैदरी का काफिला इस इलाके से गुजर रहा था। इस हमले में कई वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सनौल्लाह जहरी ने इस हमले की निंदा की है और संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस ने कहा, हैदरी के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।



Tags:    

Similar News