Moscow Goa Flight: रूसी एयरलाइन की फ्लाइट में बम की खबर निकली झूठी, NSG को छानबीन में नहीं मिली कोई विस्फोटक सामग्री

Moscow Goa flight Bomb Threat:देर रात दिल्ली से जामनगर पहुंची एनएसजी यानी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स की एक टीम ने बम निरोधक दस्ते के साथ पूरी फ्लाइट की सघन चेकिंग की।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-01-10 08:02 GMT

Bomb in Russian airline flight (photo: social media 

Moscow Goa flight Bomb Threat: रूसी एयरलाइन कंपनी AZUR की मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में विमान को सोमवार देर रात गोवा पहुंचने से पहले ही गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सभी 236 यात्रियों और 8 क्रू मेंबर्स को विमान से सुरक्षित उतारा गया। देर रात दिल्ली से जामनगर पहुंची एनएसजी यानी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स की एक टीम ने बम निरोधक दस्ते के साथ पूरी फ्लाइट की सघन चेकिंग की। टीम ने 10 घंटे तक फ्लाइट के अलावा यात्रियों और कू मेंबर्स के सामान की भी तलाशी ली, लेकिन न तो कई बम मिला और न ही कोई ऐसी संदिग्ध चीज, जिससे हवाई यात्रा को नुकसान पहुंचाया जा सके।

रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में जैसे ही बम होने की सूचना मिली यात्रियों में खलबली मच गई थी। गुजरात के जामनगर में सोमवार रात को विमान को लैंड कराया गया था। बम होने की अफवाह के कारण रातभर जांच पड़ताल पूरी होने तक एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल रहा। विमान के सभी यात्रियों को एयरपोर्ट के वेटिंग रूम में ठहराया गया। रात 11 बजे फ्लाइट को पहुंचना था गोवा

जानकारी के मुताबिक, रूसी एयरलाइन कंपनी AZUR की फ्लाइट ने सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे मॉस्को से गोवा के लिए उड़ी थी। रात साढ़े 9 बजे फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। लेकिन तब तक विमान इंडियन एयरस्पेस में दाखिल हो चुका था। विमान में बम होने की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं और सबसे पहले फ्लाइट को जामनगर में लैंड करवाया। 9.50 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई और 11 बजे सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया था। इस प्लेन को रात 11 बजे गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट पर उतरना था।

फ्लाइट में सभी रूसी नागरिक

मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में सभी यात्री रूसी नागरिक हैं। विमान में 236 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स मिलाकर कुल 244 लोग सवार थे। प्लेन में बम होने की सूचना गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेल के जरिए मिली थी। सुरक्षा अधिकारियों ने अपनी जांच में प्लेन को उड़ने के लिए फिट पाया है। फ्लाइड जल्द गोवा के लिए रवाना हो सकती है। 

Tags:    

Similar News