Ambala Road Accident: यूपी से हिमाचल जा रही बस अंबाला में हुई हादसे की शिकार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Ambala Road Accident: हरियाणा के अंबाला में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिनमें महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-03-03 06:27 GMT

अंबाला रोड हादसे सांकेतिक तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया)

Ambala Road Accident: हरियाणा के अंबाला में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिनमें महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ ही हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शुक्रवार तड़के की है। आज सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे पंचकूल - यमूनानगर एनएच 344 पर स्थित गांव कक्कड़ माजरा के निकट यह हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, यूपी के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी के लिए निकली यह डबल डेकर बस हाईवे के किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आ रहे एक ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्राला हाईवे पर बने डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राले और बस दोनों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि

स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतना दर्दनाक था कि हर तरफ चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में लोगों ने बस में सवार लोगों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। जख्मी लोगों में से कुछ को शहजादपुर सीएचसी व कुछ को पंचकूला सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। हादसे में 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें पुरूष के अलावा महिलाओं भी शामिल हैं। एक बच्चे की भी मौत हुई है, जिसकी उम्र 2-3 साल के बीच बताई जा रही है।

बस में सवार थे कुल 70 लोग

पुलिस ने बताया कि गुरूवार शाम को बरेली से 70 लोगों को लेकर यह बस चली थी। जैसे ही यह आज सुबह लगभग साढ़े चार बजे कक्कड़ माजरा के पास पहुंची, हादसा हो गया। अभी तक मृतकों का शिनाख्त नहीं हो पाया है। उनकी पहचान के बाद परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा। वहीं, दुर्घटना के कारण जाम हुए हाईवे पर फिर से यातायात को बहाल कर दिया गया है। पुलिस ने बड़े क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटा दिया है।

Tags:    

Similar News