भ्रष्टाचार के मामले में CBI का बड़ा एक्शन, RML अस्पताल से जुड़े 9 लोगों को किया गिरफ्तार

CBI Arrested From RML Hospital: सीबीआई ने दिल्ली के RML अस्पताल से भ्रष्टाचार के मामले में दो डॉक्टरों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मरीजों से इलाज के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप है।

Report :  Aniket Gupta
Update: 2024-05-08 15:02 GMT

CBI Arrested From RML Hospital: राजधानी दिल्ली में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए RML अस्पताल में रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जांच एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल के दो डॉक्टरों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए लोगों पर आरोप है कि मरीजों से इलाज के नाम पर रिश्वत वसूल रहे थे। बता दें, गिरफ्तार हुए आरोपियों में मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति करने वाले भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक प्रोफेसर और एक असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। CBI ने FIR में कुल 16 आरोपियों का जिक्र किया है।

इन लोगों को CBI ने किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरएमएल अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर पर्वतगौड़ा को करीब ढाई लाख रुपए रिश्वत के साथ सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत उन्हें यूपीआई के माध्यम से उनके अकाउंट में मिली थी। सीबीआई ने कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉक्टर अजय राज, नर्स शालू शर्मा, अस्पताल के क्लर्क भुवल जैसवाल और संजय कुमार गुप्ता समेत पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार अलग-अलग इक्यूपमेंट सप्लाई करने वाली कंपनी में काम करते हैं।

पांच मॉड्यूल पर आधारित था इनका सिस्टम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्रों से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, इस रैकेट में शामिल लोग पांच मॉड्यूल के जरिए भ्रष्टाचार को अंजाम देते थे। सीबीआई को मिली जानकारी के अनुसार, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कई डॉक्टर्स और कर्मचारी भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे थे। इलाज के नाम पर मरीजों से मोटी करम वसूली जा रही थी।

इन लोगों के इक्यूप्मेंट्स होते थे प्रमोट

सीबीआई की FIR के अनुसार, डॉक्टर पर्वतगौड़ा और डॉ अजय राज सहित मेडिकल कपनियों के प्रतिनिधि नरेश नागपाल, अबरार अहमद, आकर्षण गुलाटी, मोनिका सिन्हा, भरत सिंह दलाल का जिक्र है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर इन लोगों की कंपनियों के इक्यूमेंट्स प्रमोट और सप्लाई करने के नाम पर रिश्वत लेते थे। वहीं आरएमएल के क्लर्क भुवल जयसवाल और नर्स शालू शर्मा भी मरीजों से पैसा ऐंठते थे। अब गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करके इनकी कस्टडी ली जाएगी।

Tags:    

Similar News