Delhi Girl Accident Video: घटना का खौफनाक वीडियो आया सामने, देखिए कार में कैसे लड़की फंसी

Delhi Crime: दिल्ली में घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की कैसे फंसी है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-01-02 07:48 GMT

CCTV फुटेज मेम कार में फंसी दिखी लड़की (Video: social media)

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लड़की को कार से घसीटने के मामले में एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लड़की बलेनो कार के नीचे फंसी हुई है, कार चालक उसे घसीटते हुए ले जा रहे हैं। नशे में धुत आरोपी कार को रोकने के बजाए लड़की को घसीटते हुए ले जा रहे हैं, जिससे उसकी मौत हो गई। जब कार युवती को घसीटते हुए सड़क से गुजर रही थी तो ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, इस वीडियो के सामने आने के बाद में हड़कंप मच गया है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आरोपियों को फांसी हो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बेहद शर्मनाक घटना है, समझ नहीं आ रहा हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। उन्होने कहा दरिंदो ने जिस तरह से एक लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटा है, साथ ही यह भी पता चल रहा है कि अभी लड़की का पोस्टमार्टम चल रहा है। केजरीवाल ने कहा कि Rarest of rare घटना है, फाँसी होनी चाहिये! ये किसी की भी बहन-बेटी, बहू के साथ हो सकता है, दोषी चाहे कितने भी रसूखदार हों, किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हों। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

परिजनों ने लगाया आरोप

एक्सीडेंट मामले में पीड़िता के परिजनों ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अब तक शव परिजनों को नहीं देखने दिया गया है।  इसके अलावा परिजनों ने यह भी कहा कि ये मामला एक्सीडेंट का नहीं है।  इस घटना में लड़की के साथ कुछ न कुछ गलत हुआ है। 

युवती को कार से घसीटा  

गौरतलब है कि दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रविवार (1 जनवरी) को एक चौंकाने वाली घटना में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और उसको कई किलोमीटर तक घसीटते ले गए। पुलिस के मुताबिक मारुति बलेनो में यात्रा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भी मामले में पुलिस को नोटिस जारी किया है।

BJP के नेता ने गुंडे साथियों के साथ लड़की को घसीटा संजय सिंह

दिल्ली के दर्दनाक कंझावला कांड पर  आप नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी का नेता अपने गुंडे साथियों के साथ एक लड़की को जानवरों की तरह सड़क पर अपनी कार से कई किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले जाता है उसकी नृशंस हत्या कर देता है। देश की राजधानी में ये हैवानियत होती है, लेकिन क़ानून व्यवस्था ठीक करने के बजाय दिल्ली के LG, BJP के आज्ञाकारी नौकर बने है। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने ट्वीट किया, दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली। बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। ये मामला बेहद भयानक है, मैं दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रही हूं। पूरा सच सामने आना चाहिए। 

Tags:    

Similar News