Chandra Grahan Date and Time: जानिये साल का आखिरी चंद्रग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा, देखें पूरी लिस्ट

Chandra Grahan 2022 Date and Time: देश दुनिया में साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर को दिखाई देगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।

Report :  Jugul Kishor
Update:2022-11-07 10:46 IST

Chandra Grahan 2022 (Pic: Social Media)

Chandra Grahan 2022 Date and Time: देश-दुनिया में साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर को दिखाई देगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। 15 दिनों के अंदर ये दूसरी बार ग्रहण पड़ रहा है। भारत में इस बार का चंद्र गहण दिखाई देगा, जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। सूतक काल चंद्रग्रहण शुरु होने से 12 घंटे पहले लगेगा। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। भारत के अलावा चंद्र ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पेसिफिक में दिखाई देगा। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मंगलवार को शाम 5:32 मिनट से शुरू होकर शाम 7:27 तक रहेगा

भारत में कहां-कहां और किस समय दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

भारत में चंद्र ग्रहण के दिखाई देने की बात की जाये तो भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। देश में चंद्र ग्रहण पटना, रांची, कोलकाता, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में साफ तौर पर दिखाई देगा। पटना (Patna) में चंद्र गहण शाम 5.20 से 6:20 तक, रांची (Ranchi) में 5:25 से 6:10 मिनट पर, कोलकाता (Kolkata) में 5:21 से 6.20 मिनट पर, सिलीगुड़ी (Siliguri) में 5:25 से 6:37 मिनट पर गुवाहाटी (Guwahati) में 5:35 से 5.41 मिनट पर, वहीं दिल्ली (Delhi) में चंद्र ग्रहण शाम 5:31 पर दिखाई देगा, बेंगलुरु (Bengaluru) में शाम 5 बजकर 57 मिनट पर दृश्य होगा और मुंबई (Mumbai) में शाम 6 बजकर 3 मिनट पर नजर आएगा।

चंद्र ग्रहण में न करें ये गलती

चंद्रग्रहण के दौरान इन गलतियों को करने से बचना चाहिये, चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का पूजा करना वर्जित माना जाता है। ग्रहण या फिर सूतक काल में भगवान की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिये। ग्रहण काल में खाना खाने से बचना चाहिये साथ ही सोने की भी मनाही होती है।

चंद्र ग्रहण क्या होता है

चंद्र ग्रहण तब होता है जब चांद और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण का सीधा असर 12 राशियों पर भी पड़ता है, किसी पर ज्यादा तो किसी पर कम असर पड़ता है।

Tags:    

Similar News