Chandra Grahan Date Time: भारत में चंद्रग्रहण के लगने का सही समय, यहां जाने महिलाओं के लिए जरूरी बातें

Chandra Grahan 2022 Date Time: ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया है और सबसे ज्यादा सावधानी गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए।

Report :  Vidushi Mishra
Update:2022-11-02 17:23 IST

चंद्रग्रहण (फोटो- सोशल मीडिया)

Chandra Grahan 2022 Date and Time: इस साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। ये आखिरी चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। इससे 15 दिन पहले 25 अक्टूबर को ही साल का आखिरी सूर्यग्रहण भी लगा था। ऐसे में अब देव दीपावली के दिन साल का आखिरी चंद्रग्रहण है। ये ग्रहण भारत में भी स्पष्ट दिखाई देगा। वहीं ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक काल भी शुरू हो जाएगा। ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया है और सबसे ज्यादा सावधानी गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए। आइए आपको चंद्रग्रहण की तारीख, चंद्रग्रहण का समय, ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए सारी जानकारी से रूबरू कराते हैं।

चंद्रग्रहण कब है (Chandra Grahan Kab Hai)

8 नवंबर 

चंद्रग्रहण का समय (Chandra Grahan 2022 Time)

भारत में 8 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण शाम 5:30 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा। जोकि शाम 6:18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

चंद्रग्रहण का सूतक काल (Chandra Grahan 2022 Sutak kaal)

चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9:21 मिनट से शाम 6:18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। 

किस राशि में लग रहा आखिरी चंद्रग्रहण

मेष राशि

(फोटो- सोशल मीडिया)

भारत में कहां दिखाई देगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 Where Visibile In India)

भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण सिर्फ पूर्वी भागों से दिखाई देगा। वहीं देश कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, राँची, गुवाहाटी में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण लगने पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान (Chandra Grahan 2022 Precaution)

चाहे सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण कभी भी ग्रहण के दौरान यात्रा नहीं करनी चाहिए।

ग्रहण के दिन सूतक काल के समय से ही घर पर रहें।

जहां तक कोशिश करें कि ग्रहण के दिन ग्रहण की रोशनी आपके घर के अंदर न आ पाए।

किसी भी ग्रहण को नग्न आंखों से न देखें।

ग्रहण लगने से पहले और ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान और घर की धुलाई या झाडू-पोंछा अवश्य करना चाहिए।

ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए।

ग्रहण के दौरान भगवान की आराधना करनी चाहिए। मंत्रों का जप करना चाहिए।

ग्रहण के दौरान घर में रखे पके हुए खाद्य पदार्थों में तुलसी दल यानी तुलसी की पत्ती जरूर डाल देनी चाहिए।

ग्रहण के दौरान बचे हुए भोजन को फेंक देना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं ध्यान दें

ग्रहण के दिन सूतक के लगते हुए गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

ग्रहण को कभी गर्भवती महिला को नहीं देखना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान अपने पास दूर्वा घास जरूर रखें।

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुलाई आदि नुकीली चीजों से काम नहीं करना चाहिए।

Tags:    

Similar News