Chandrayaan-3 Launch Date: चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 13 जुलाई को, ISRO ने जारी किया बहुप्रतीक्षित चंद्र मिशन का शेड्यूल

Chandrayaan-3 Launch Date: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत के चंद्र मिशन 'चंद्रयान- 3' के लॉन्चिंग की तारीख बताई। इसरो के इस बहुप्रतीक्षित मिशन के सफल होने की अभी से कामना हो रही है।

Update: 2023-06-28 14:43 GMT
चंद्रयान- 3 (Social Media)

Chandrayaan-3 Launch Date: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ (ISRO chief S. Somnath) ने बहुप्रतीक्षित 'चंद्रयान-3' (Chandrayaan-3) के लॉन्चिंग की अनुमानित तारीख बताई। ISRO के अधिकारियों ने बुधवार (28 जून) को बताया कि, चंद्रयान- 3 का प्रक्षेपण 13 जुलाई की दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा।

इसरो ने बुधवार को पुष्टि की है कि वो जल्द ही चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग करने जा रहा है। हालांकि, इस बात का अंदाजा पहले से था कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग (Launching of Chandrayaan-3) 12 से 25 जुलाई के बीच हो सकती है। मगर, 28 जून को इसरो चीफ ने कहा कि, लॉन्चिंग 12 से 19 जुलाई की बीच की जाएगी। सभी तरह की टेस्टिंग हो चुकी है। पेलोड्स भी लगा दिए गए हैं। लॉन्चिंग की अंतिम तारीख कुछ दिन में घोषित होगी।

क्या कहा ISRO चीफ ने?

मीडिया से बात करते हुए इसरो प्रमुख एस सोमनाथ (ISRO Chairman S. Somnath) ने कहा, 'वर्तमान में चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान (Chandrayaan-3 Spaceship) पूरी तरह से इंटिग्रेटेड (एकीकृत) है। हमने परीक्षण पूरा कर लिया है। हम अभी रॉकेट को तैयार कर रहे हैं। आज रॉकेट तैयार हो जाएगा।' उन्होंने बताया कि, चंद्रयान-3 को रॉकेट के साथ लगाया जाएगा। उसके बाद लॉन्चिंग होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि, 12 से 19 जुलाई के बीच चंद्रयान-3 लॉन्च हो सकता है। सबसे नजदीक तारीख जल्द तय की जाएगी।'

'अगर कोई तकनीकी समस्या नहीं आता है तो...'


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन प्रमुख ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, 'अगर कोई तकनीकी समस्या (Chandrayaan-3 Technical Problem) नहीं आती है, तो हो सकता है कि 12, 13 या 14 को लॉन्च किया जाए। उन्होंने ये भी बताया कि, 'सभी परीक्षण पूरे होने के बाद हम सटीक तारीख बताएंगे।' ISRO चीफ एस. सोमनाथ ने ये भी कहा कि, लॉन्चिंग की तारीख को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं। मगर अंतिम डेट इसी दरमियान होगी।'

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से होगा लॉन्च

संबंधित अधिकारियों के अनुसार, 'चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Center, Sriharikota) से प्रक्षेपण यान मार्क-3 के जरिये प्रक्षेपित किया जाएगा। प्रणोदक मॉड्यूल ‘लैंडर’ और ‘रोवर’ (Propulsion Modules 'Lander' and 'Rover') को 100 किलोमीटर तक चंद्रमा की कक्षा में ले जाएगा। इसमें चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी के ध्रुवीय मापन का अध्ययन करने के लिए एक 'स्पेक्ट्रो-पोलरमेट्री' पेलोड भी जोड़ा गया है।

Tags:    

Similar News