सइयां बाडेन जेल में त कइसे मनी राबड़ी के छठ पूजा हो

साल 2017 में राबड़ी देवी ने छठ पूजा की थी। तब आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव परिवार के साथ ही थे। राबड़ी देवी समेत परिवार के सभी सदस्यों ने 25 अक्टूबर, 2017 को घर के अंदर बने कुंड पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण किया था।

Update: 2019-10-31 07:10 GMT
पियवा जेल में तो कैसे मनी राबड़ी की छठ पूजा

पटना: छठ पर्व की विधिवत आज यानि गुरुवार से शुरु हो जाएगी। आज छठ का व्रत रखने वाली महिलाएं नहाय-खाय की विधि करेंगी। वहीं, इस बार भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के लिए उनकी पत्नी राबड़ी देवी छठ पूजा के मौके पर व्रत नहीं रखेंगी। लगातार दूसरी बार ऐसा हो रहा है जब छठ पूजा लालू-राबड़ी के घर पर नहीं होगी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का कहना है कि उनके कुछ निजी कारण हैं।

यह भी पढ़ें: देखें बगदादी की मौत का वीडियो, कैसे सेना ने बरसाई दनादन गोलियां

बता दें, हमेशा से राबड़ी देवी के घर पर होने वाला छठ पर्व चर्चा का विषय रहा है। मगर पिछले कुछ समय से लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार मुश्किलों से जूझ रहा है। इसकी वजह से राबड़ी देवी घर पर पिछले दो सालों से छठ पर्व नहीं मना रही हैं। उनका कहना है कि व्यक्तिगत कारणों से इस बार भी छठ पर्व उनके घर पर सन्नाटा पसरा रहेगा।

जेल में हैं लालू

राबड़ी देवी ने पिछले साल 2018 में लालू यादव के जेल में होने की वजह से छठ व्रत नहीं रखा था। हालांकि, इस बार भी लालू प्रसाद यादव जेल में ही हैं। मगर इस बार राबड़ी देवी की तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए वह इस बार व्रत नहीं रहेंगी। वहीं, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी इस बार पटना से बाहर हैं, जिसकी वजह से उनके घर पर छठ पर्व पर सन्नाटा छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: इंदिरा को थप्पड़! मां-बेटे के बीच का ये किस्सा, नहीं जानते होंगे आप

साल 2017 में राबड़ी देवी ने छठ पूजा की थी। तब आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव परिवार के साथ ही थे। राबड़ी देवी समेत परिवार के सभी सदस्यों ने 25 अक्टूबर, 2017 को घर के अंदर बने कुंड पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण किया था। तब सबसे पहले अस्त होते सूर्य को लालू यादव ने खुद अर्घ्य दिया था।

Tags:    

Similar News