छत्तीसगढ़ : बीजापुर में 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Update: 2017-07-03 09:47 GMT

बीजापुर: केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार सुबह आवापल्ली थाना क्षेत्र से दंडकारण्य किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली मंडम जोगा पर एक लाख रुपये इनाम घोषित है।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने बताया, "सोमवार सुबह केंद्रीय सुरक्षा बल के 168 बटालियन के जवान आवापल्ली थाने से गश्त करते हुए पुतकेल के जंगलों में पहुंचे, जहां घेराबंदी कर मंडम को गिरफ्तार किया गया।

मंडम की तलाश काफी समय से थी, जिस पर थाना आवापल्ली के आसपास की कई बड़ी घटनाओं में होने शामिल होने का खुलासा हुआ है। माओवादी मंडम को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।"

Tags:    

Similar News