Chattisgarh Gangrape: अब छत्तीसगढ़ में महिला से दरिंदगी, 8 लोगों ने किया गैंगरेप

Chattisgarh Gangrape: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने कहा कि रायगढ़ जिले में 27 वर्षीय एक आदिवासी महिला के साथ आठ लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया।

Update: 2024-08-21 10:19 GMT

Chattisgarh Gangrape

Chattisgarh Gangrape: कोलकाता, बदलापुर के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक आदिवासी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि रायगढ़ जिले में एक 27 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ आठ लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को पुसौर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हुई जब पीड़िता रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के बाद एक स्थानीय मेले में घूमने जा रही थी।

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने इस मामले में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसे रोक लिया और उठाकर जबरन पास के एक तालाब के किनारे ले गए और वहां ले जाकर सभी ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

वहीं इस मामले में बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है। कहा कि महिला सोमवार को एक स्थानीय मेले में गई थी। वह आरोपियों में से एक को जानती थी और उन दोनों ने स्थानीय बाजार के पास मिलने का फैसला किया। जब मुख्य आरोपी महिला से मिला तो उसके साथ अन्य आरोपी भी थे। महिला के अनुसार, उसके साथ एक के बाद एक आठ लोगों ने बलात्कार किया, जो मुख्य आरोपी के साथ थे। घटना के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी भी दी थी। उसके बाद वे लोग वहां से भाग गए।

छह को किया अरेस्ट, दो की तलाश जारी

आईजी ने बताया कि मंगलवार रात तक हमने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी अभी फरार हैं। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक दिव्याग पटेल ने कहा कि वह गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जाए और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि मामले में पुसौर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। मामला गंभीर है। इस बीच, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना को गंभीर बताते हुए सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें सजा देने की मांग की।

Tags:    

Similar News