विश्व योग दिवस : शिवराज भोपाल में करेंगे योग, बाटेंगे ज्ञान

Update:2017-06-20 18:31 IST

भोपाल : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को समूचे मध्यप्रदेश में सामूहिक योग के कार्यक्रम होंगे। राज्यस्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में राजधानी के लाल परेड मैदान पर होगा।

आधिकारिक तौर पर मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाल परेड ग्राउंड पर सुबह 6.30 बजे तक सहभागियों की उपस्थिति होगी। सुबह 6़ 40 पर अतिथियों की उपस्थिति में मध्यप्रदेश गान होगा। सुबह 6.45 पर मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन होगा। राज्यस्तरीय योग दिवस पर सुबह सात बजे से सामान्य योग अभ्यास क्रम होगा। कार्यक्रम सुबह आठ बजे तक संपन्न हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालयों पर जिलास्तरीय योग कार्यक्रम मंत्रिपरिषद के सदस्यों की उपस्थिति में होगा। इसके लिए मंत्रियों को जिले आवंटित किए गए हैं। सामूहिक योग कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

राजधानी के लाल परेड मैदान पर होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सोमवार को पूर्वाभ्यास किया गया। इस मौके पर शासकीय, अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एनसीसी कैडेट, पतंजलि योग संस्था एवं अन्य योग संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए।

रिहर्सल का निरीक्षण लोक शिक्षण के आयुक्त नीरज दुबे तथा भोपाल के जिलाधिकारी निशांत वरवड़े ने किया।

Tags:    

Similar News