LAC पर लापता भारतीय सैनिकों पर चीन का खुलासा, किया ये एलान

लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच बढ़े तनाव पर चीन ने अपनी प्रतिक्रया दी है। चीन ने कहा कि उन्होंने मौजूदा समय में किसी भी भारतीय सैनिक को हिरासत में नहीं लिया है।

Update: 2020-06-19 14:49 GMT

नई दिल्ली: भारत चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद से दोनों देशों में बढ़ते विवाद को लेकर चीन परेशान है। चीन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वह भारत से रिश्ते खराब नहीं करना चाहता। ऐसे में दोनों देशों के बीच के तनाव को कम करने पर जोर दे रहा है। वहीं चीन ने ये भी स्पष्ट किया कि उनकी हिरासत में भारत का कोई सैनिक नहीं है।

चीन की हिरासत में नहीं हैं एक भी भारतीय जवान

लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच बढ़े तनाव पर चीन ने अपनी प्रतिक्रया दी है। चीन ने कहा कि उन्होंने मौजूदा समय में किसी भी भारतीय सैनिक को हिरासत में नहीं लिया है। दरअसल, इस तरह की खबरे सामने आ रही थीं कि गलवान घाटी पर सैनिकों की हिंसक झड़प के बाद चीनी सेना ने कुछ भारतीय सैनिकों को बंदी बना लिया था। इसी मामले में अब चीन ने अपनी सफाई दी है।

चीन भारत संग करना चाहता है तनाव कम

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने अपने बयान में कहा, 'जहां तक ​​मुझे पता है, वर्तमान में चीन ने किसी भी भारतीय सैनिक को हिरासत में नहीं लिया है।' वहीं भारत द्वारा चीनी सैनिकों के हिरासत में लिए जाने के सवाल और भी उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने दोनों देशों के बीच के विवाद को राजनयिक और सैन्य माध्यम से हल करने की बात भी कही।

ये भी पढ़ेंः आ गए मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के नतीजे, जानिए BJP-कांग्रेस में कौन रहा आगे

कथित 10 भारतीय जवानों के बंधक बनाये जाने की आई थी खबर

बता दें कि इसके पहले ऐसी जानकारी मिल रही थी कि पूर्वी लद्दाख सीमा में गलवान घाटी पर हुई हिंसक झड़प में चीन की सेना ने भारतीय सेना के 10 जवानों को बंधक बनाया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चीन की सेना ने दो मेजर सहित 10 भारतीय जवानों को बंधक बना लिया था। जिसमें भारत संग बातचीत के तीन दिन बाद चीन ने भारतीय सैनिकों को छोड़ दिया

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News