अब बैंड-बाजे के साथ होगा वंदे मातरम का गान, आम और खास होंगे शामिल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने वंदे मातरम गायन को और अधिक आकर्षक बनाने का निर्णय फैसला किया है। अब अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जनता भी वंदे मातरम के गायन में शामिल होगी। सिर्फ इतना ही नहीं पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रगीत गाया जाएगा। 

Update: 2019-01-03 10:51 GMT

भोपाल : मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने वंदे मातरम गायन को और अधिक आकर्षक बनाने का निर्णय फैसला किया है। अब अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जनता भी वंदे मातरम के गायन में शामिल होगी। सिर्फ इतना ही नहीं पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रगीत गाया जाएगा।

ये भी देखें :कमलनाथ बोले- वंदे मातरम गाने के फैसले को नए रूप से करेंगे लागू

आपको बता दें, मध्य प्रदेश के सचिवालय में लंबे समय से राष्ट्रगीत गाने की परंपरा चल रही थी। लेकिन कमलनाथ ने इसे बंद कर दिया। जब पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसका विरोध किया तो सीएम ने कहा वंदे मातरम को मैं एक नया रूप दूंगा और आज-कल में घोषित करूंगा।

ये भी देखें : जब सदन में कांग्रेस सांसदों ने उड़ाए कागज़ के प्लेन, सुमित्रा महाजन बोलीं- ‘बच्चे हो या बड़े?’

अब क्या होगा नया

हर महीने के पहले कार्यदिवस पर सुबह पौने ग्यारह बजे पुलिस बैंड भोपाल में शौर्य स्मारक से वल्लभ भवन तक मार्च करते हुए धुन बजाएगा। भवन पहुंचते ही वंदे मातरम और राष्ट्रगान गाया जाएगा। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आम जनता भी शामिल होगी।

कब हुई थी शुरुआत

सचिवालय में हर महीने के पहले कार्यदिवस पर वंदे मातरम का गान 2005 से तत्कालीन सीएम बाबूलाल गौर ने आरम्भ किया था।

 

Tags:    

Similar News