अलवर : राहुल गांधी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार वालों से मिले

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को अलवर जिले के थानागाजी पहुंचे और सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार वालों से मिले। राहुल के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी थे। 

Update:2019-05-16 13:03 IST

जयपुर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार को अलवर जिले के थानागाजी पहुंचे और सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार वालों से मिले। राहुल के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी थे।

अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल को पति के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही एक दलित महिला से छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया।

ये भी देखें : हमारी सरकार उसी जगह विद्यासागर की पंचधातु निर्मित प्रतिमा स्थापित करेगी : मोदी

मामला दर्ज होने में कथित देरी के मामले में पुलिस और राज्य सरकार की काफी आलोचना हो रही है।

पुलिस दुष्कर्म करने के पांच आरोपियों एवं वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी देखें : अब ऑस्ट्रिया में ‘पटका’ बांध नहीं जा सकेगें स्कूल, पारित हुआ कानून

Tags:    

Similar News