Rahul Gandhi: राजा मित्रों की कमाई में मस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त, राहुल का पीएम मोदी पर जोरदार हमला

Rahul Gandhi: इससे पहले प्रदर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update:2022-09-04 13:59 IST

Congress Rally (photo: social media )

Click the Play button to listen to article

Rahul Gandhi Statement: कई ऐतिहासिक आंदलोनों का गवाह रहे दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस आज महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली कर रही है। रैली में शामिल होने के लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम वरीय नेता रैली स्थल पर जुट गए हैं। रैली में जाने से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्त आज, लोगों को ज़रूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाज़ें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ता अरेस्ट

इससे पहले प्रदर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जब उन्हंर अरेस्ट कर ले जा रही थी, तब वे वंदे मातरम और हल्ला – बोल के नारे लगा रहे थे। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मंहगाई से लोगों की कमर टूट चुकी है, हल्ला बोल रैली की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ देशभर में आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकारी की नीतियों ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। लोगों को महंगाई की आग में धकेल दिया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि इस रैली का आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से कोई सरोकार नहीं है। हम बस बताना चाहते हैं कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है।

बता दें कि इससे पहले बीते 5 अगस्त को कांग्रेस नेताओं ने काले कपड़े पहनकर महंगाई, जीएसटी और केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग के खिलाफ दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में भारी प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिस्सा लिया था।

Tags:    

Similar News