Karnataka CM Oath: पटनायक-केजरीवाल-KCR को नहीं मिला न्योता, कर्नाटक CM के शपथ ग्रहण में कांग्रेस ने इन्हें भेजा निमंत्रण

Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के साथी दलों के साथ-साथ अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजा है। देखें लिस्ट।

Update: 2023-05-18 20:22 GMT
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है। सिद्धारमैया शनिवार (20 मई) को मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने विपक्ष के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित कर विपक्षी एकता दिखाने का प्रयास किया है। दरअसल, कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एकजुटता का संदेश देने की तैयारी में है।

कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपने दिग्गज नेताओं, मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं को न्योता भेजा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस पार्टी ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) को निमंत्रण दिया है।

कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम को न्योता भेजा

सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel), राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) को न्योता भेजा गया है।

विपक्षी पार्टी के सभी बड़े चेहरे आमंत्रित

इसी कड़ी में कांग्रेस ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren), तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (CM MK Stalin), पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee), समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), एनसीपी प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray), बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar), बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को भी आमंत्रित किया गया है। दरअसल, कांग्रेस विपक्षी दलों के नेताओं को एक मंच पर लाकर एकजुटता प्रदर्शित करने के प्रयास में है।

इन नेताओं के अलावा, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, सीपीआई के महासचिव डी राजा, सीपीआई (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी, अभिनेता और एमएनएम प्रमुख कमल हासन को भी आमंत्रित किया गया है।

नवीन पटनायक-केसीआर को निमंत्रण नहीं

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) की पार्टी बीजू जनता दल (BJD) और तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव (CM K. Chandrasekhar Rao) के नेतृत्व वाली पार्टी बीआरएस को शपथ ग्रहण में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) पर अभी विचार चल रहा है। इसके अलावा, अन्य सभी विपक्षी दलों को आमंत्रित किया गया है।

'जो भी संविधान बचाना चाहते हैं, वो आमंत्रित हैं'

कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करते हुए आज कहा था कि, 'मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हमारे सभी सहयोगियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा, जो भी शख्स या पार्टी लोकतंत्र की लड़ाई लड़ना चाहते हैं। संविधान बचाना चाहते हैं। वे इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।'

Tags:    

Similar News