कांग्रेस का BJP पर पलटवार: 'नानी से मिलने इटली गए हैं राहुल, इसमें गलत क्या'?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर हमला बोला। शिवराज ने कहा कि इधर कांग्रेस पार्टी अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2' 11’ हो गए!!’

Update: 2020-12-28 08:49 GMT
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटोनी ने आज कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी के अस्वस्थ होने और राहुल गांधी के विदेश जाने पर दोनों की गैर मौजूदगी में पार्टी के अंदर झंडा फहराया।

नई दिल्ली: कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी के गैरहाजिर रहने पर बीजेपी और कांग्रेस में बहस छिड़ गई है। बीजेपी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहा गया कि राहुल गांधी नानी से मिलने इटली गए हैं, इसमें गलत क्या है।

कांग्रेस की तरफ से केसी वेणुगोपाल ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि बीजेपी निम्नर स्तर की राजनीति में लिप्त रहती है।

उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने गए हुए हैं।

क्यों ये गलत है? हर किसी का अधिकार है कि वह निजी यात्रा करे। बीजेपी राहुल गांधी पर निशाना साध रही है, क्योंकि वे सिर्फ एक ही नेता पर निशाना साधना चाहते हैं।

कांग्रेस स्थापना दिवस: (फोटो:सोशल मीडिया)

‘कोई भी मां का लाल किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकता’: राजनाथ सिंह

क्या है ये पूरा मामला

दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटोनी ने आज कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी के अस्वस्थ होने और राहुल गांधी के विदेश जाने पर दोनों की गैर मौजूदगी में पार्टी के अंदर झंडा फहराया था।

इस दौरान प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। राहुल की गैर मौजूदगी को लेकर बीजेपी नेताओं ने चुटकी ली थी। जिसके जवाब में कांग्रेस पार्टी ने ये बातें कही हैं।

भाजपा-जदयू में बढ़ा सियासी तनाव, बिहार तक पहुंची अरुणाचल प्रदेश की गूंज

शिवराज और गिरिराज ने राहुल गांधी बोला हमला

सबसे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर हमला बोला। शिवराज ने कहा कि

इधर अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गए!!’

उसके बाद अगला बयान भाजपा सांसद गिरिराज सिंह का आया। राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा, ‘राहुल गांधी की भारत में छुट्टियां खत्म हो गई हैं। आज वह इटली वापस चले गए।’ गिरिराज सिंह ने ये बातें ट्वीट करते हुए कही हैं।

राहुल गांधी के साथ अजय लल्लू(फोटो: सोशल मीडिया)

लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर भारी पुलिस तैनात

कांग्रेस पार्टी सोमवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जब पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हजरत गंज स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा जाने के लिए निकले तो प्रदेश कार्यालय गेट पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी स्थापना दिवस पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाल रहे हैं। इससे उन्हें नहीं रोका जा सकता है।

सौरव गांगुली लड़ेंगे चुनाव! बंगाल की राजनीति में हलचल, इस कदम से अटकलें तेज

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Tags:    

Similar News