Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी से जुड़े ये टॉप- 10 सीक्रेट्स, जिनसे अब तक लोग अंजान

Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। वह 53 साल के हो गए हैं। इसी क्रम में जानिए राहुल से जुड़ी कुछ खास बातें।

Update: 2023-06-19 06:52 GMT
Rahul Gandhi Birthday (Image: Social Media)

Rahul Gandhi Birthday Special: राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था। यानि आज वह 53 साल के हो गए हैं। इसी क्रम में आज हम आपको राहुल से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं। जिनके बारे में शायद ही आपको जानकारी होगी।

राहुल अपने गांधी परिवार में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से डेवलपमेंट इकॉनॉमिक्स में एम.फिल की है। राहुल एक मैनेजमेंट कंपनी में नौकरी भी कर चुके हैं।

राहुल जनवरी 2004 में पहली बार अमेठी गए थे। उस समय मां सोनिया गांधी यहां से सांसद थीं। इस दौरे के दौरान ये साफ हो गया था कि राहुल अब राजनीति में उतरने जा रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने मार्च में लोकसभा चुनाव 2004 लड़ने की घोषणा की थी।

राहुल गांधी ने अपने जीवन के पहले चुनाव में अमेठी से बड़ी जीत हासिल की थी। उन्हें 3,90,179 वोट मिले थे, जबकि बीएसपी के चंद्र प्रकाश मिश्रा को 9,326 वोट और बीजेपी के राम विलास वेदांती को 55,438 वोट मिले थे।

साल 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार बनी और राहुल गांधी युवा नेता के तौर पर स्‍थापित हुए। उस समय हजारों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता-नेता चाहते थे कि राहुल पार्टी में बड़ी भूमिका निभाएं, लेकिन उन्होंने बड़ा पद लेने से मना कर दिया था।

साल 2007 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले थे। इस दौरान राहुल ने चुनाव प्रचार में कहा था कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के वक्त अगर गांधी परिवार का कोई शख्स राजनीति में प्रमुख रूप से सक्रिय होता तो ऐसा नहीं होता। राहुल के इस बयान को हिंदू विरोधी बताकर बीजेपी ने अपना प्रमुख मुद्दा बनाया था।

साल 2008 में राहुल तब राष्ट्रीय मीडिया में बड़ी खबर बने, जब उन्हें चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों के सामने संबोधन की अनुमति नहीं दी गई। उस समय मायावती यूपी की सीएम थी। इसके घटना के बाद प्रदेश के राज्यपाल द्वारा विवि के कुलपति वीके सूरी को हटा दिया गया था।

साल 2009 हुए आम चुनावों में एक बार फिर राहुल ने अमेठी में लाखों वाटों से जीत हासिल की थी। राहुल गांधी को उस समय 71.78 फीसदी वोटों के साथ 4,64,195 वोट मिले थे।

साल 2009 यूपीए 2 की सरकार बनने के साथ राहुल गांधी भी पार्टी में युवा नेता के तौर पर प्रमुख चेहरे बन चुके थे, लेकिन पार्टी में तब भी उनके पीएम बनने को लेकर सहमति नहीं थी।

जनवरी 2013 में राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष बने। तब राहुल ने बताया था कि "कल रात मां मेरे कमरे में आईं और और रोने लगी, वो इसलिए रोई थी क्योंकि जो ताकत लोग पाना चाहते हैं वो असल में जहर है।

साल 2014 के आम चुनावों में यूपीए की करारी हार हुई थी। हालांकि राहुल की अमेठी से जीत गए थे, लेकिन बीजेपी की स्मृति ईरानी ने राहुल को कड़ी टक्कर देते हुए 3,00,748 वोट हासिल किए थे। जबकि राहुल को 4,01,651 वोट मिले थे। यहीं से अमेठी का किला खिसकने और कांग्रेस पार्टी का पतन शुरू हो गया था।

Tags:    

Similar News