Delhi News: कांग्रेस ने AAP से ले लिया गुजरात का बदला, दिल्ली चुनाव में ऐसे बिगाड़ा केजरीवाल का खेल
Delhi News: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव का बदला अरविंद केजरीवाल से आखिरकार ले ही लिया। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का खेल बिगाड़ दिया।;
Delhi Election Result 2025, Photo Credit: Social Media
Delhi News: गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर दी थी। 182 विधानसभा क्षेत्र वाले राज्य गुजरात में कांग्रेस ने इस चुनाव 77 सीटें जीती थी। कांग्रेस पिछले प्रदर्शन से उत्साह और आत्मविश्वास से लबरेज जिस तरह से 2022 चुनाव में कांग्रेस प्रचार-प्रसार में जुटी थी, अंदाजा था अबकी बड़ा फेरबदल हो सकता है। लग रहा था कि बीजेपी के गढ़ में पंजा की सत्ता आ रही है। लेकिन, चुनाव का मजा आप ने किरकिरा कर दिया।
अरविंद केजरीवाल ने भी ऐलान कर दिया कि गुजरात चुनाव में उनकी आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। वो भी पूरे 182 सीटों पर। आप ने भी दम खम के साथ चुनाव लड़ा। चुनाव परिणाम जब आया तो सही नतीजे पर न तो कांग्रेस पहंची ना ही आम आदमी पार्टी। हां केजरीवाल जरूर गुजारात चुनाव में कांग्रेस के लिए कवाब में हड्डी बन गए।
77 से 17 पर सिमट गई कांग्रेस
गुजरात चुनाव 2022 में कांग्रेस महज 17 सीट पर सिमट गई। कांग्रेस को पूरे 60 सीटों का नुकसान हुआ। चुनाव 2017 में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 41.4 था जो कि इस चुनाव में घटकर 27.28% हो गया। वहीं आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की। साल 2017 चुनाव में आप की वोट प्रतिशतता 0.10% थी। जबकि इस चुनाव में आप को 12 प्रतिशत वोट का फायदा मिला। वहीं आप 35 सीटों पर दूसरे नंबर रहा । इन आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस को सीधा नुकसान आप से हुआ है।
कांग्रेस ने किया हिसाब बराबर
यही नहीं आप ने कई राज्यों में कांग्रेस का खेल बिगाड़ा है। हालांकि इन सबका बदला कांग्रेस ने आप से इकट्ठा दिल्ली चुनाव 2025 में ले लिया। दिल्ली की 15 सीटों पर कांग्रेस ने सीधे आप के वाटों में सेंधमारी की है। आप ने इस चुनाव में 22 सीटें जीत दर्ज की है। यानी बहुमत से 14 सीट पीछे रह गई। वहीं कांग्रेस ने इस मौके के भुनाया और कायदे से बाप का-दादा का (यानी, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का) बदला ले लिया। जाहिर सी बात है दिल्ली की हार से आप की कमर टूटने के कागार पर खड़ी हो गई है।