तूफान से तबाही: भयानक बारिश ने जीना किया मुश्किल, इन जगहों पर हाई-अलर्ट

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से यातायात कामकाज पूरी तरह से ठप हो गए हैं। घने कोहरे की वजह से भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की वजह से हालात बद्द से बद्दतर हो गए हैं।

Update: 2021-01-08 10:46 GMT
तूफान से तबाही: भयानक बारिश ने जीना किया मुश्किल, इन जगहों पर हाई-अलर्ट

नई दिल्ली: उत्तरी भारत में ठंड इन दिनों मानों बहुत सितम ढा रही है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से यातायात कामकाज पूरी तरह से ठप हो गए हैं। घने कोहरे की वजह से भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की वजह से हालात बद्द से बद्दतर हो गए हैं। बर्फबारी की वजह से जम्मू श्रीनगर हाइवे बर्फ की मोटी चादर से ढके होने की वजह से लगातार 5वें दिन भी ठप रहा। यहां ज्यादातर कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। जिसके चलते आज जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें...गुरुवार को दिल्ली में दर्ज हुई मौसम की सबसे सर्द सुबह, पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

शीतलहर की वापसी

बर्फबारी और कोहरे का सामना कर रहे लोगों को आज राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में आज से आसमान साफ हो सकता है साथ ही शीतलहर की वापसी भी हो सकती है।

इस बीच पंजाब-हरियाणा में ज्यादा मुश्किलों आती दिखाई दे रही है। दिल्ली और राजस्थान भी शीतलहर की गिरफ्त में आएंगे। दिल्ली में कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी घट कर 300 मीटर हो गई। वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो बीते करीब 4 हफ्तों में सबसे ज्यादा है।

फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...दिल्ली में कड़ाके की ठंड रहेगी जारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

बर्फबारी से यातायात पूरी तरह से ठप

ऐसे में बादल छाए रहने की वजह से बीते कुछ दिनों में मैदानी इलाकों के न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालाकिं आसमान में बादल छाए रहने से पृथ्वी से परावर्तित होने वाली अवरक्त किरणों में से कुछ वापस धरती की तरफ लौट जाती हैं, जिससे धरती गर्म होती है। वहीं मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में बुधवार तक लगातार 4 दिन बारिश हुई है।

इसी कड़ी में मौसम विभाग ने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 7 दिनों के लिए शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। घाटी में फिर से सड़क, पानी और बिजली की आपूर्ति को बहाल करने का काम जारी है। हालाकिं घाटी में हो रही बर्फबारी की वजह से यातायात पूरी तरह से ठप था। जिसके चलते लगातार रास्तों को साफ करने का काम चल रहा है।

ये भी पढ़ें...ठंड से कांपा उत्तर भारत: दिल्ली में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, अभी ऐसा रहेगा मौसम

Tags:    

Similar News