लॉकडाउन हुआ महाराष्ट्र: जाने क्या-क्या रहेगा बंद, खतरा बनी कोरोना की दूसरी लहर

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संकट तेजी से बढ़ रहा है, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले नागपुर और अब अकोला में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है।

Update:2021-03-12 16:51 IST
लॉकडाउन हुआ महाराष्ट्र:

नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ रहा कोरोना का संकट एक बार फिर से लोगों को डरा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संकट तेजी से बढ़ रहा है, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले नागपुर और अब अकोला में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। नागुपर, अकोला के अलावा पुणे में भी नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। आइये जानते है कि इस दौरान क्या-क्या रहेगा बंद।

जाने कब तक रहेगा लॉकडाउन

कोरोना के अधिक मामले समाने आने के बाद महाराष्ट्र के कई जिलों में पाबंदियां लागू कर दी गई है। अकोला में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार यानि 15 मार्च सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। वहीं पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। नागुपर में पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। मुंबई में अभी लॉकडाउन नहीं लगाया गया है लेकिन वहां भी सख्ती बढ़ा दी गई है।

ये भी देखिये: दिल्ली में आज 431 नए कोरोना केस आए सामने, 2 लोगों की मौत

जाने क्या-क्या रहेगा बंद

आपको बता दें कि सभी स्कूल, कॉलेज को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया गया है। औऱ पूणे में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक होटल, बार,मॉल, थियेटर बंद रहेंगे। अकोला में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद करने का फैसला लिया गया है। सिर्फ पेट्रोल-डीजल अत्यावश्यक सेवा की गाड़ियों को देने का फैसला लिया गया है। घर से बाहर निकलने की किसी को भी अनुमति नहीं होगी।

तेजी से बढ़ रहे मामले

भारत सरकार के मुताबिक, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां पर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोरोना को रोकने के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाई से लॉकडाउन लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि भारत में बीते 24 घंटे में 22 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए, जो कि बीते दिनों में अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

ये भी देखिये: बंगाल: बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को Y प्लस सुरक्षा देने के लिए CISF ने शुरू की प्रक्रिया

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News