देश में कोरोना ने मचाया तांडव! टूटा वायरस से मौत का रिकॉर्ड

देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में गुरुवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 86 हजार को पार कर गई है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 8102 पर पहुंच गई है।

Update: 2020-06-11 07:27 GMT

नई दिल्ली: देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में गुरुवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 86 हजार को पार कर गई है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 8102 पर पहुंच गई है। अब इस बीच कोरोना से मरने वाली संख्या तेजी से बढ़ी है। बीते 24 घंटे में कोरोना ने 357 लोगों की जान ले ली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह कोरोना पर अपडेट जारी किया गया है जिसके मुताबिक बीते 24 घंटे के अंदर 9 हजार 996 नए केस सामने आएं हैं, तो वहीं 357 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि कोरोना से ठीक होने वालों का संख्या बढ़ रही है। अब तक 1 लाख 41 हजार से ज्यादा लोग इस जानलेवा बीमारी से ठीक हो चुके हैं। अभी देश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 37 हजार 448 है।

कोरोना से सबसे ज्यादा देश के महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली जैसे राज्य इस समय प्रभावित है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 94 हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें 3438 लोगों की कोरोना ने जान ले ली है। अभी प्रदेश में 46 हजार से अधिक एक्टिव मामले हैं। दूसरे नंबर पर देश का तमिलनाडु में कुल मरीजों का आंकड़ा करीब 37 हजार है और 326 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 17 हजार से अधिक एक्टिव मामले हैं।

यह भी पढ़ें...सामने आया ये सच: इन लोगों को कोरोना से खतरा कम, किया गया ये दावा

देश की राजधानी दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 32 हजार 810 है, जिसमें 984 लोगों की जान चली गई है, तो वहीं 12 हजार से अधिक लोग ठीक हो गए हैं। दिल्ली में अभी 19 हजार 581 एक्टिव मामले हैं। गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 21 हजार से ज्यादा है, जिसमें 1347 लोगों की जान चली गई है।

यह भी पढ़ें...दिल्ली, मुंबई ने वुहान को पीछे छोड़ा, जरूरी हो गये हैं कोरोना के लिए ये कदम

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना प्रभावित अन्य देशों के मुकाबले भारत में मृत्यु दर कम है। 130 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में कोरोना के 2.5 से 3 लाख केस हैं। उन्होंने कहा कि हमारी डबलिंग रेट 3 दिन से बढ़कर 16 दिन हो गई है। डॉ हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि 31 दिसंबर को चीन ने दुनिया को जानकारी दी कि उसके देश में न्यूमोनिया की तरह का लक्षण दिख रहा है। 7 जनवरी 2020 को उन्होंने कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी। हमने 24 घंटे से भी कम समय में कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें...ICC में बोले PM मोदी- लोकल से वोकल और एक्सपोर्टर बनने का समय

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 31 जनवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने हेल्थ इमरजेंसी का एलान किया। भारत सरकार शुरू से ही इसको लेकर एक्टिव रही है। 130 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में कोरोना के 2.5 से 3 लाख केस हैं। उन्होंने बताया कि हमारी डबलिंग रेट 3 दिन से बढ़कर 16 दिन हो गई है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News