Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में न्याय यात्रा में भीड़ ने रोकी राहुल गांधी की बस, लगाए मोदी-मोदी के नारे

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा इन दिनों असम से गुजर रही है। इसी दौरान राज्य के सोनितपुर जिले में भीड़ ने राहुल गांधी की बस को रोक लिया तो कांग्रेस नेता बस से नीचे उतर आए। हालांकि उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने राहुल को वापस बस में बैठने के लिए कहा।

Update: 2024-01-21 13:04 GMT

Congress leader Rahul Gandhi (Pic: Newstrack)

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। इन दिनों यह न्याय यात्रा असम से गुजर रही है। इसी दौरान राज्य के सोनितपुर जिले में भीड़ ने राहुल गांधी की बस को रोक लिया तो कांग्रेस नेता बस से नीचे उतर आए। हालांकि उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें वापस बस में बैठने के लिए कहा। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए नजर आए। तो वहीं इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी Flying Kiss करते नजर आए।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया कि सबके लिए मोहब्बत की दुकान खुली है। जुड़ेगा भारत, जीतेगा हिंदुस्तान। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि भीड़ राहुल की बस के साथ-साथ चल रही है। इसी दौरान राहुल बस से नीचे उतरे। हालांकि उन्हें सुरक्षा गार्डों ने वापस बस में बैठने के लिए कहा। तो वहीं इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी Flying Kiss करते नजर आए।

बता दें कि भीड़ में शामिल लोगों के हाथ में बीजेपी के झंडे भी दिखाई दे रहे थे। भीड़ में शामिल कुछ लोग राहुल गांधी की बस के सामने भी आ गए। इसके बाद राहुल ने बस से नीचे उतरने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि बस रोको। इसके बाद वह बस से उतर गए। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यात्रा को कवर कर रहे एक व्लॉगर का कैमरा, बैज और अन्य उपकरण छीन लिए गए। पार्टी की सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस को सूचित किया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभी घटनास्थल पर हैं।

ये सब सीएम हिमंता बिस्वा सरमा करवा रहे हैं-जयराम रमेश

वहीं, कांग्रेस ने दावा किया कि सोनितपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की कार और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कैमरा क्रू पर हमला किया गया है। जयराम रमेश ने भी कहा कि सोनितपुर के जुमुगुरीघाट में मेरी गाड़ी पर अनियंत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने हमला किया था और विंडशील्ड पर लगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए थे। उन्होंने पानी फेंका और न्याय यात्रा के विरोध में नारेबाजी की, लेकिन हमने संयम बनाए रखा और तेजी से आगे बढ़ गए। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि निस्संदेह ये असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा हैं जो ये सब करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम डरेंगे नहीं, संघर्ष करते रहेंगे।

Tags:    

Similar News