'Rahul Gandhi ने खुद ही 113 बार तोड़े सुरक्षा नियम', कांग्रेस द्वारा गृह मंत्री को लिखे पत्र पर CRPF का जवाब

Rahul Gandhi Security Breach: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान सुरक्षा चूक मसले पर CRPF का जवाब आया। CRPF ने कहा, 113 बार खुद निर्देशों का उल्लंघन किया।

Written By :  aman
Update:2022-12-29 12:50 IST

Rahul Gandhi (Social Media) 

Rahul Gandhi Security Breach: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) के दौरान सुरक्षा चूक मसले पर अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस (CRPF) का जवाब सामने आया है। सीआरपीएफ ने कहा है कि राहुल गांधी की सुरक्षा (Rahul Gandhi's Security Arrangement) को लेकर पूरे इंतजाम किए गए थे। हालांकि, कई मौकों पर स्वयं राहुल गांधी की तरफ से ही सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन किया गया। CRPF ने कांग्रेस की चिट्ठी के जवाब में कहा, कि 'साल 2020 से राहुल गांधी ने खुद ही 113 बार सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन किया।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस ने आगे कहा, इस बारे में उन्हें (राहुल गांधी) समय-समय पर जानकारी भी दी गई। बता दें, कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) को पत्र लिखकर 'भारत जोड़ो यात्रा' की सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए गए हैं। 

Bharat Jodo Yatra में पर्याप्त सुरक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CRPF ने कहा है कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के दौरे पर CRPF द्वारा दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य पुलिस/सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। गृह मंत्रालय (Home Ministry) द्वारा राज्य सरकारों के साथ सुरक्षा मसले पर सलाह सहित सभी जानकारी कांग्रेस सांसद और उनकी पार्टी को भी दी गई थी। ज्ञात हो, ये जानकारी खतरे के आकलन के आधार जारी की गई थी। 

राहुल ने स्वयं तोड़ा सुरक्षा घेरा

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से दिए गए जवाब में कहा गया है कि, राहुल गांधी की सुरक्षा के सभी उपाय जारी दिशा-निर्देशों के हिसाब से ही किए गए हैं। CRPF ने बताया, 'सुरक्षा के लिए किए गए सभी इंतजाम तभी सही से काम करते हैं, जब सुरक्षा प्राप्त शख्स भी दिशा-निर्देशों का पालन करे। ये भी कहा कि, स्वयं राहुल गांधी ही कई बार सुरक्षा घेरा तोड़कर लोगों से मिलने चले जाते हैं। इस प्रकार की कोशिश से वो खुद ही अपनी सुरक्षा को खतरे में डालते हैं।

केंद्रीय रिजर्व बल ने ये भी कहा कि, सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने भी सुरक्षाकर्मियों की पर्याप्त तैनाती की थी। कई ऐसे मौके आए जब राहुल गांधी ने खुद ही सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया। इस बारे में उन्हें भी समय-समय पर जानकारी दी जाती रही है। 

Tags:    

Similar News