दक्षिण भारत पर मंडरा रहा खतरा! तबाही मचा सकता है तूफान 'महा'

दक्षिण भारत में लगातार मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अरब सागर में एक अनोखी घटना घट रही है। अरब सागर में एक साथ दो चक्रवाती तूफान उठ रहे हैं।

Update: 2019-11-01 11:07 GMT

नई दिल्ली: दक्षिण भारत में लगातार मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अरब सागर में एक अनोखी घटना घट रही है। अरब सागर में एक साथ दो चक्रवाती तूफान उठ रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान महा के अगले 24 घंटों में पूर्वी-मध्य अरब सागर में एक बहुत बड़े चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है।

तो वहीं स्काइमेट के मुताबिक पूर्व-मध्य अरब सागर और इससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र में चक्रवाती तूफान महा के शुक्रवार शाम तक बहुत अधिक शक्तिशाली चक्रवात बनने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें...सावधान दिल्ली वालों! हेल्थ इमरजेंसी घोषित, अब नहीं सुधरे तो भुगतोगे

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई स्थानों पर भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया था। तमिलनाडु के मदुरै में बारिश की वजह से वैगई नदी में बाढ़ आ गई है। मौसम एजेंसी का कहना है कि लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी भारी से हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मछुआरों को लक्षद्वीप क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है। तो वहीं, लक्षद्वीप के कलपेनी द्वीप पर गुरुवार को भारी बारिश ने तबाही मचाई। मौसम विभाग ने गुरुवार को ही मध्य अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप के क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान माहे को लेकर चेतावनी जारी की थी।

यह भी पढ़ें...WhatsApp जासूसी मामले में गरमाई सियासत, राहुल-अखिलेश ने कही ये बात

मौसम विभाग ने लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका जताई है। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है। चक्रवाती तूफान माह को लेकर गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की एक बैठक बुलाई थी और इससे बचने के लिए तैयारियों के बारे में चर्चा की गई थी।

चक्रवाती तूफान महा के कारण समुद्र की उथल-पुथल भरी परिस्थितियों के बाद गुरुवार को समुद्र का पानी सड़कों तक आ गया और केरल के चेलांम, एर्नाकुलम स्थित घरों में भी घुस गया।

यह भी पढ़ें...वाट्सएप विवाद: सामने आई ये 20 बड़ी हस्तियां, बताया- कैसे हुई थी उनकी जासूसी

मौसम विभाग ने पहले ही महा को लेकर दो दिन का अलर्ट जारी किया था। केरल के छह जिलों में भी तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया था कि अगर अरब सागर में चक्रवाती तूफान बनता है तो इसका नाम महा होगा। इससे पहले तूफान वायु, हिका और क्यार आ चुके हैं।

Tags:    

Similar News