Food Price Hike: सावन के पहले सोमवार से महंगी हुईं दूध से बनी चीजें, इन सामानों के भी बढ़े दाम

Dairy Products and Food Price Hike : राजधानी लखनऊ में 18 जुलाई से दूध से बनी सभी चीजों के दाम बढ़ जाएगें। दूध की चीजों में जीएसटी की दरें बढ़ने से सीधा असर दामों पर देखने को मिल रहा है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-07-18 04:50 GMT

GST on Dairy Products (Pic- Social Media)

Food Products Price Hike : सावन के पहले सोमवार से आम जनता को और महंगाई बढ़ने से जोर का झटका लगा है। यूपी में सावन के पहले सोमवार यानी 18 जुलाई से दूध से बनी चीजें तो महंगी होंगी ही, साथ ही अन्य चीजों के दामों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। बता दें, दूध से बचे चीजों में ये बढ़ोत्तरी उन पर 18 जुलाई से लगने वाले जीएसटी(GST) की वजह से हुई है। ऐसे में अब दूध, दही, पनीर, मट्ठा, लस्सी, खोया इन  सभी के दामों में पहले की अपेक्षा बढ़ोत्तरी होगी। 

राजधानी लखनऊ में 18 जुलाई से दूध से बनी सभी चीजों के दाम बढ़ जाएगें। दूध की चीजों में जीएसटी की दरें बढ़ने से सीधा असर दामों पर देखने को मिल रहा है। इन सभी चीजों पर 18 जुलाई से 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। अभी तक इन सभी चीजों पर कोई जीएसटी नहीं लगती थी। 

ऐसे में अब से 200 ग्राम पैकेट वाला दही 20 रुपए से बढ़कर 21 रुपए का मिलेगा, 400 ग्राम पैकेट की दही के दाम 30 रुपए से 31.50 रुपए हो जाएगें। साथ ही 200 ग्राम पैकेट वाले पनीर के दाम 80 रुपए के बाद अब 84 रुपए हो जाएगें। वहीं पैकेट बंद लस्सी 20 रुपए वाली अब 21 रुपए में मिलेगी।

दूध से बनी चीजों के अलावा अन्य चीजों पर भी जीएसटी की दरें लगेगी। जिसमें पैकिंग और लेबल वाले चावल, गेहूं, आटा आदि चीजों पर भी जीएसटी लगेगा। जिससे डेली इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम बढ़ जाएंगे।

दूध के अलावा इन चीजों के बढ़ने दाम

दूध से बनी चीजों के अलावा जिन चीजों के दाम बढ़ेंगे, वो इस प्रकार हैं। इनमें एक किलो शहद के दाम 450 रुपए से 472 रुपए हो जाएगें। वहीं आधा किलो शहद के दाम 240 रुपए से बढ़कर 262 रुपए हो जाएगी। 250 ग्राम शहद के दाम 120 रुपए से 126 रुपए हो जाएगें। 

पैकेट बंद आटा 10 किलो अब 400 रुपए से 420 रुपए में मिलेगा। वहीं 5 किलो वाला पैकेट बंद आटा दो सौ रुपए से 210 रुपए का मिलेगा।

इन सब सामानों के अलावा जीएसटी में बढ़ोतरी होने की वजह से प्राइवेट अस्पताल में पांच हजार रुपए से ज्यादा के किराए वाले कमरे पर अब 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। वहीं जानकारी देते हुए बता दें ,कि ये जीएसटी सिर्फ गैर आईसीयू कमरों पर ही लगेगा। जीएसटी में बढ़ोत्तरी से अन्य कई रोजमर्रा की चीजों में बढ़ोत्तरी हुई है।

Tags:    

Similar News