डांस शरीर को फिट रखने के लिए एक बेहतरीन व्यायाम

Update: 2018-03-16 11:32 GMT

नई दिल्ली : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डांस भी एक बेहतरीन व्यायाम है। यह सही है कि डांस करने से बड़ी मात्रा में कैलोरी को घटाया जा सकता है। साथ ही इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। डांस एक मनोरंजन के साधन के रूप में भले ही उपयोग किया जाता हो, पर इससे शरीर का मानसिक तनाव भी दूर होता है। डांस एक ऐसी गतिविधि है जो मूड को भी फ्रेश करता है।

डांस के दौरान पूरे शरीर की मांसपेशियां गतिशील रहती हैं और शरीर का अतिरिक्त वजन भी कम हो जाता है। इसके अलावा ग्रुप के साथ डांस करने से टीम भावना और मोटीवेशन मिलता है। इसकी खासियत यह है कि इसे कभी भी किया जा सकता है। यह तनाव दूर करने का सबसे अच्छा विकल्प है।आप भी नृत्य द्वारा अपने वजन को घटा सकती हैं :

जुम्बा : इस डांस के बारे में माना जाता है कि इससे घंटे भर में 400 से 600 कैलोरी मिटाई जा सकती है। इस डांस से पैरों की मसल्स में खिंचाव आता है और पेट की मसल्स लचीली बनती हैं। इससे पाचनक्रिया ठीक से काम करती है। भांगड़ा : पंजाबी ढोल और भांगड़ा शादी - बारात के मौके पर जरूरी आइटम बन गए हैं। भांगड़ा बहुत जोश के साथ किया जाता है और इसमें पूरे शरीर की कसरत हो जाती है। एक घंटा भांगड़ा करने से करीब 600 कैलोरी खत्म होती है।

यह भी पढ़े : Health : कैंसर कारक फूड्स से दूरी बनाकर खुद को बनाएं हेल्दी

टैप : टैप डांस जो जूतों की थपथपहाट के साथ किया जाता है। यानी इसमें एड़ी और पंजे पर कंट्रोल का ही कमाल है। इस डांस के लिए ऊंची एड़ी के जूते का उपयोग किया जाता है। इससे न सिर्फ कैलोरी जलती है, बल्कि हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। पैरों के जोड़ और पैरों की मसल्स मजबूत होते हैं। इस डांस से एक घंटे में 350 कैलोरी जला सकते हैं।

बैले : यह दिखने में बेहद आकर्षक और सुंदर लगता है लेकिन इसमें बहुत मेहनत छिपी होती है। इस डांस के लिए पूरे शरीर को नियंत्रण में रखना होता है। बैले आपके पेट की फैट को कम करने में बहुत सहायक होता है। बैले को करने से एक घंटे में 400 से अधिक कैलोरी को जला सकते हैं।

एयरोबिक्स डांस : जिम में आप देखते हैं कि ट्रेनर फास्ट म्यूजिक पर एक्सरसाइज कराते हैं। यह भी एक तरह का डांस है। यह ग्रुप या अकेले में किया जा सकता है। इस तरह के डांस में फ्री हैंड स्टेप्स शामिल किये जाते हैं।

Tags:    

Similar News