सातवीं बार बेटी पैदा हुई तो जन्म लेते ही टुकड़े- टुकड़े कर मार डाला

महाराष्ट्र के यवतमाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर आई है। यहां सातवीं बार लड़की पैदा होने पर अशोक शिंदे नामक युवक के परिवार में नवजात को टुकड़े- टुकड़े कर मार डाला गया।

Update: 2019-07-18 11:43 GMT

पुणे: महाराष्ट्र के यवतमाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर आई है। यहां सातवीं बार लड़की पैदा होने पर अशोक शिंदे नामक युवक के परिवार में नवजात को टुकड़े- टुकड़े कर मार डाला गया। बाद में उसके शव को खेत में दफना दिया गया।

किसी शख्स ने पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी। उसके बाद से पुलिस अब जांच में जुट गई है। इस घटना के सामने आने के बाद से परिवार के लोग फरार है। वहीं पुलिस अब उनकी खोजबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें...ये क्या! बार डांसर बनने के लिए लड़के ने किया ऐसा काम…

ये है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिंदे की पत्नी ने 28 जून को एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से घर में मातम पसर गया। अगले ही दिन उस बच्ची को मौत के घाट उतारकर दफना दिया गया।

इस घटना की जानकारी एक अनजान शख्स ने पुलिस थाने के लैंडलाइन पर फोन कर दी। उस शख्स ने बताया कि बच्ची को नाखूनों से नोच-नोच कर मारा गया है।

इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जमीन में दफनाई गई बच्ची के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फ़िलहाल इस मामले में डॉक्टर की रिपोर्ट आनी बाकी है।

पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, बताया गया है कि बच्ची का पिता काम की तलाश में छत्तीफसगढ़ गया है।

ये भी पढ़ें...15 साल पहले जिन गलियों में चलाते थे ऑटो, अब बने उस शहर के मेयर

Tags:    

Similar News