Holi 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों संग मनाई होली, लेह में खूब उड़े गुलाल...बलिदानियों को किया याद

Holi 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना के जवानों के साथ होली मनाने लेह पहुंचे। पहले उनका सियाचिन जाने का कार्यक्रम था। मगर, खराब मौसम की वजह से उन्हें दौरा रद्द करना पड़ा।

Written By :  aman
Update: 2024-03-24 11:42 GMT

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जवानों के साथ होली खेलते (Social Media) 

Rajnath Singh Celebrates Holi with Jawans: देश में होली की खुमारी सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में जवानों संग होली मनाई। लेह एयरपोर्ट पर लद्दाख के उपराज्यपाल बीडी मिश्रा (Ladakh Lieutenant Governor BD Mishra), प्रशासन और सेना के उच्चाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

आपको बता दें, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख मनोज पांडे (Army Chief Manoj Pandey) भी जवानों के संग होली मनाने पहुंचे। राजनाथ सिंह ने लेह में 'हॉल ऑफ फेम' पर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को याद किया। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री ने जवानों को गुलाल लगाते हुए मिठाई खिलाई।

...ताकि बढ़ा रहे सैनिकों का मनोबल

गौरतलब है कि, देश के नागरिक अपने घरों, शहर, कस्बे में सुरक्षित होली मना सकें, इसलिए सीमा पर हमारी रक्षा के लिए वीर सैनिक तैनात रहते हैं। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री रविवार (24 मार्च) को लेह पहुंचे। होली का त्योहार मनाते हुए जवानों ने रक्षा मंत्री के साथ खूब गुलाल उड़ाए। एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई।

ख़राब मौसम से सियाचिन यात्रा कैंसिल

उल्लेखनीय है, इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन (Rajnath Singh Siachen Visit) जाने की खबर आई थी। मगर, मौसम में अचानक हुए बदलाव की वजह से उन्हें अपने सियाचिन दौरे में बदलाव करना पड़ा। सियाचिन में वो जवानों के साथ होली मनाते। खराब वेदर के कारण उन्होंने लेह जाने की योजना बनाई।

20 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर सियाचिन ग्लेशियर

ज्ञात हो कि, काराकोरम रेंज (Karakoram Range) में करीब 20000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर (Siachen Glacier) को दुनिया के सबसे ऊंचे सैन्यीकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यहां सैनिकों को जमा देने वाली सर्दी और तेज हवाओं से जूझना पड़ता है।

Tags:    

Similar News