Delhi Assembly Election Result LIVE: केजरीवाल और सिसोदिया हुए 'साफ' , भाजपा का 27 साल बाद दिल्ली में खिला 'कमल'
दिल्ली में खिल रहा कमल, आप के लिए मुश्किल
Delhi Election Result Live: दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। रुझानों में बीजेपी का कमल लगातार खिल रहा है, और पार्टी ने अब तक 44 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को लगातार झटके लग रहे हैं, जबकि AAP को 26 सीटों पर बढ़त मिली है।
भाजपा और आप में कांटे की टक्कर
Delhi Election Result: रुझानों में बीजेपी और AAP के बीच कांटे की टक्कर जारी है। अब तक बीजेपी 39 सीटों पर आगे है, जबकि AAP 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
विश्वास नगर और बदरपुर का जाने हाल
विश्वास नगर सीट
ओमप्रकाश शर्मा (भाजपा ): 21051
दीपक सिंघल (आप) : 20271
राजीव चौधरी ( कांग्रेस) : 1136
बढ़त : 780 वोट से ओमप्रकाश आगे
विधानसभा सीट : बदरपुर
रामसिंह नेताजी (आप) 6986
नारायण दत्त शर्मा (भाजपा) 1897
अर्जुन भड़ाना (कांग्रेस) 261
नोटा 30
कुल बढ़त - आप - 5089
मालवीय विधानसभा में भाजपा आगे
विधानसभा सीट : मालवीय नगर
सोमनाथ भारती (आप) - 5029
सतीश उपाध्याय ( बीजेपी) - 6292
जितेंद्र कोचर ( कांग्रेस) - 793
ग्रेटर कैलाश में पीछे हुए सौरभ भारद्वाज
Greater Kailash Assembly Result: ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी (AAP) के सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी की शिखा राय आगे हैं। मटियाला सीट से बीजेपी के संदीप सहरावत और कोंडली सीट से बीजेपी की प्रियंका गौतम बढ़त बनाए हुए हैं। मादीपुर सीट से बीजेपी के कैलाश गंगवाल भी आगे हैं, जबकि AAP की उम्मीदवार राखी बिरला पीछे चल रही हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी की लहर नजर आ रही है, जहां बीजेपी 45 और AAP 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
नई दिल्ली से केजरीवाल हुए आगे
Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाली पहली बार नई दिल्ली सीट पर आगे हुए हैं। अभी तक भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा आगे चल रहे थे।
रुझानों में भाजपा को बहुमत: चुनाव आयोग
Delhi Election Result: चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 36 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 16 सीटों पर आगे है। रुझानों के अनुसार भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है।
कांग्रेस के किस उम्मीदवार ने भाजपा और आप को दी पटखनी
Badlipur Seat Result: दिल्ली चुनाव परिणाम में कांग्रेस मात्र एक सीट पर आगे चल रहा है, वह है बदलीपुर। यहां कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव बादली सीट से आगे चल रहे हैं। आप और भाजपा के उम्मीदवार को जबरदस्त पटखनी दी है।
AAP की बड़े चेहरों का बुरा हाल
Delhi AAP Hot Seats:नई दिल्ली से केजरीवाल, कालकाजी से आतिशी, शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन पीछ चल रहे हैं। ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं। वहीं पटपड़गंज से अवध ओझा भी पीछे हैं।
भाजपा को 50 फीसदी से अधिक वोट: चुनाव आयोग
Delhi Election Result Live: चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा को 50 फीसदी से अधिक वोट मिला है। वहीं आयोग के आंकड़ों के हिसाव से भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 4 सीटों पर आगे है।