DELHI: BJP की महिला कार्यकर्ता और उनके बेटे को घर में घुसकर मारी गोली

दिल्ली में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता और उनके बेटे को घर में घुसकर गोली मार दिया है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Update: 2019-06-28 05:48 GMT

नई दिल्ली : दिल्ली के कंझावला इलाके में शुक्रवार सुबह 06.30 बजे बीजेपी की महिला कार्यकर्ता और उनके बेटे को घर में घुसकर गोली मार दिया है। महिला राजरानी और इनके बेटे नेत्रपाल को इनके रिश्तेदार ने गोली मार दी।

यह भी देखें... J&K: बडगाम में सुरक्षाबलों ने ढेर किया 1 आतंकी, अन्‍य आतंकियों की तलाश जारी

घटना रोहाणी के कंझावला की है। डीसीपी ने बताया कि 60 साल की राज रानी और उनके 30 साल के बेटे नेत्रपाल गोली लगने से घायल हो गए है। दोनों अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक महिला के जानकार ने गोली मारी है।

बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी का विवाद है।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता राजरानी और इनके बेटे नेत्रपाल को इनके रिश्तेदार ने गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि महिला के पैर में गोली लगी है। जबकि बेटे को पेट मे गोली लगी है। ये घटना शुक्रवार सुबह 6 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है।

Tags:    

Similar News